K S Chithra Birthday: 36 भाषाओं में 25,000 गानों का रिकॉर्ड, जानिए Melody Queen के संगीत सफर की अनसुनी बातें

K S Chithra Birthday
Instagram

आज यानी की 27 जुलाई को मशहूर गायिका के एस चित्रा अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। चित्रा की आवाज में एक अलग तरह की सादगी और मिठास है। जो हर दिल को सुकून देने का काम करती है।

आज यानी की 27 जुलाई को मशहूर गायिका के एस चित्रा अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। चित्रा की आवाज में एक अलग तरह की सादगी और मिठास है। जो हर दिल को सुकून देने का काम करती है। चित्रा की मुस्कान जितनी मनमोहक है, उनकी आवाज उतनी ही ज्यादा भावुक करने वाली है। के एस चित्रा ने अपने करियर में करीब 36 भाषाओं में गाने गाए हैं। चित्रा सभी भाषाओं की महारानी हैं। लोग के एस चित्रा को 'मेलोडी क्वीन ऑफ इंडिया' कहा जाता है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर के एस चित्रा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

केरल के तिरुवनंतपुरम में 27 जुलाई 1963 को के एस चित्रा का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम कोडुर सुब्रमण्यम चित्रा है। चित्रा का पूरा परिवार संगीत से जुड़ा हुआ था। जिस कारण बचपन से ही उनकी रुचि भी संगीत में थी। उनके पिता का नाम कृष्णन नायर था, उन्होंने ही चित्रा को संगीत की शुरूआती ट्रेनिंग दी। चित्रा ने शास्त्रीय संगीत में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ संगीत को अपने जीवन का प्रमुख हिस्सा बनाया।

सिंगिंग करियर

साल 1979 में के एस चित्रा ने अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने पहली बार मलयालम फिल्म 'अत्तहसम' के लिए गाना रिकॉर्ड किया। यह फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी। लेकिन इससे पहले ही चित्रा की आवाज कई भाषाओं में अपनी छाप छोड़नी शुरू की।

मलयालम फिल्मों के बाद उन्होंने तमिल फिल्मों में गाना शुरू किया। के एस चित्रा ने हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, असामी, उड़िया, पंजाबी और कई अन्य भाषाओं में गाने शुरू किए। साल 1986 में उनको फिल्म 'सिंधु भैरवी' के गाने के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। उन्होंने करीब 36 भाषाओं में 25,000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। इस कारण के एस चित्रा को 'मेलोडी क्वीन ऑफ इंडिया', 'केरल की वनंबदी' और 'साउथ की कोकिला' जैसी उपाधियां मिलीं।

हिंदी गाने

साल 1990 के दशक में चित्रा साउथ इंडिया में लोकप्रिय सिंगर बन चुकी थीं। साल 1991 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'लव' से शुरूआत की। उन्होंने 'साथिया तूने क्या किया' गाना गाया, जोकि काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ। इसके बाद उन्होंने 'ये हसीन वादियां', 'पायलें छन-छन', 'कहना ही क्या', 'गुमसुम गुमसुम', 'कसम की कसम', 'कहीं तो होगी वो', 'मेरे यारा दिलदारा' और 'रूप सुहाना लगता है' जैसे गाने गाए, जो लोगों की प्लेलिस्ट में आज भी शामिल हैं।

सम्मान

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी के एस चित्रा को कई बार सम्मानित किया गया है। उनको साल 2003 में ब्रिटेन की संसद में सम्मान मिला। साल 2024 में 'द ग्रेटेस्ट इंडियम सिंगर ऑफ ऑल टाइम्स' का सम्मान मिला। इसके साथ ही उनको 10 बार 'फिल्म फेयर साउथ अवॉर्ड' मिल चुका है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़