ऋषि कपूर की फिर से बिगड़ी तबीयत, मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती

rishi-kapoor-hospitalized-in-mumbai-due-to-viral-fever
[email protected] । Feb 6 2020 12:07PM

अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर को वायरल बुखार के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्र ने बताया कि उन्हें वायरल बुखार के कारण दो दिन पहले दक्षिण मुंबई में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

मुंबई। अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर को वायरल बुखार के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले सप्ताह उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी।कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि 67 वर्षीय अभिनेता को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दिन अभिनेता ने टि्वटर पर कहा था कि वह घर वापस आ गए हैं और उनकी तबीयत ‘‘ठीक’’ है। 

इसे भी पढ़ें: चकाचौंध की दुनिया में खोय नहीं मनोज बाजपेयी, दिल को छू लेगी उनकी ये पोस्ट

सूत्र ने बताया कि उन्हें वायरल बुखार के कारण दो दिन पहले दक्षिण मुंबई में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।’’ अभिनेता करीब एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद गत वर्ष सितंबर में भारत लौटे थे।

ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बीमारी के लौट आने की अटकलों के बारे में कपूर ने सोमवार को टि्वटर पर स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘प्रिय परिजनों, दोस्तों, दुश्मनों और शुभचिंतकों, मेरे स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता से अभिभूत हूं। शुक्रिया...। मैं पिछले 18 दिन से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था। मुझे संक्रमण हो गया था, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।’’

इसे भी पढ़ें: ''शिकारा'' को लेकर बोले विधु विनोद चोपड़ा, कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग को फ्री में दिखाऊंगा फिल्म

अभिनेता ने कहा, ‘‘मुझे हल्का बुखार था, डॉक्टरों को लगा कि निमोनिया हो सकता था। इसका इलाज कर लिया गया है। लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। मैं उन सभी खबरों पर विराम लगाना चाहूंगा और आप सभी का मनोरंजन करने और आपसे प्यार करने को उत्सुक हूं। मैं अब मुम्बई में हूं।’’ अभिनेता ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ के रीमेक में नजर आने की घोषणा की थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

इसे भी देखें- कैंसर आनुवंशिक है, इसका जल्द पता लगाने से इसका इलाज हो सकता है: सोनाली बेंद्रे

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़