दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो का बढ़ा बीपी, हिंदुजा अस्पताल के ICU में भर्ती

Saira Banu
रेनू तिवारी । Sep 1 2021 2:31PM

दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो का बीपी बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिछले तीन दिन से सायरा बोनो को रक्तचाप से संबंधित समस्या थी लेकिन आज स्थिति ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी  अभिनेत्री सायरा बानो का बीपी बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिछले तीन दिन से सायरा बानो को रक्तचाप से संबंधित समस्या थी लेकिन आज स्थिति ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

सायरा बानो को निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद इस सप्ताह के शुरु में यहां एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था और अब वह ठीक हैं। अस्पताल के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 77 वर्षीय अभिनेत्री को तीन दिन पहले खार हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जुलाई में सायरा बानो के पति और प्रख्यात अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया था।

 

अधिकारी ने बताया, ‘‘निम्न रक्तचाप के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल लाया गया था। वह अब ठीक हैं और काफी बेहतर हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।’’ अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को अदाकारा से बात की थी। अधिकारी ने कहा कि यह कोविड-19 समर्पित अस्पताल नहीं है। महामारी के मद्देनजर अदाकारा की कोविड-19 की जांच की गयी लेकिन संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

 

सायरा बानो ने ‘जंगली’ फिल्म से शुरुआत की थी और उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिका अदा की। अदाकारा को एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है। सायरा बानो के पति दिलीप कुमार का लंबे समय से अस्वस्थता के कारण 98 साल की उम्र में सात जुलाई को निधन हो गया था। 

 

इसे भी पढ़ें: अब आपको फिल्मों में आने के लिए स्टार होने की जरूरत नहीं: सयानी गुप्ता

 

आपको बता दें कि इसी साल 2021 में सायरा बानो ने अपने पति  दिलीप कुमार को खोया है। दिलीप कुमार का 7 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में निधन हो गया था। सायरा बानो दिलीप कुमार  से बहुत प्यार करती थी उन्होंने आखिरी सांस तक दिलीप कुमार की देखभाल की।  पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी द्वारा पोस्ट किए गए अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक ट्वीट में दिलीप कुमार की मौत की पुष्टि की गई। उन्होंने लिखा, “भारी मन और गहरे दुख के साथ, मैं कुछ मिनट पहले हमारे प्यारे दिलीप साहब के निधन हो गया। जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़