सलमान और सोनाक्षी ने सगाई के बाद की शादी, जयमाल की फोटोज हुईं वायरल

Salman and Sonakshi

असल तस्वीर साउथ एक्टर आर्या और एक्ट्रेस सय्यशा की सगाई की थी जिसे सलमान खान के फैंस ने एडिट करके उनकी और सोनाक्षी की शादी करा दी। फैंस को सलमान और सोनाक्षी के यह तस्वीर काफी पसंद आई थी।बा

बॉलीवुड के जाने माने कलाकार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को चाहने वालों की और इनके फैंस की कोई कमी नहीं है। इन दोनों के फैंस की संख्या बड़ी तादाद में है और लोग इनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली फिल्म सलमान के साथ ही की थी। ये दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं।

दोनों ही आए दिन कोई न कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट करते नज़र आते हैं। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

 

वायरल तस्वीर को देख कर लग रहा है कि यह सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के जय माल की है। जहां सलमान शेरवानी में नजर आ रहे हैं तो वहीं सोनाक्षी दुल्हन के जोड़े में दिख रही है। लेकिन आपको बता दें कि यह दोनों तस्वीर फोटोशॉप्ड इमेज है जिसे इस वक्त काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दे बीते दिनों सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसमें सलमान सुनहरे रंग की शेरवानी पहने दिख रहे थे। वहीं सोनाक्षी लाल रंग के जोड़े में नजर आ रही थी। तस्वीरों में सोनाक्षी सिंदूर लगाए भी दिख रही थी। आपको बता दें यह तस्वीर भी नकली थी। असल तस्वीर साउथ एक्टर आर्या और एक्ट्रेस सय्यशा की सगाई की थी जिसे सलमान खान के फैंस ने एडिट करके उनकी और सोनाक्षी की शादी करा दी। फैंस को सलमान और सोनाक्षी के यह तस्वीर काफी पसंद आई थी।

सलमान और सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें तो भाई जान जल्दी अपनी फिल्म टाइगर 3, लाल सिंह चड्डा पठान और कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं सोनाक्षी सिन्हा जल्दी फिल्म क्रेजी हम, एक्स ऐक्सल, हीरा मंडी, कुकड़ा, हरी हरा वेरा मल्लू जैसी फिल्मों में दिखने वाली है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़