देसी लुक में लौटी सपना चौधरी, फिर हरियाणवी गाने पर ठुमके लगाती आई नजर

विवादों की रानी सपना चौधरी लगातार सुर्खियो में बनी रहती हैं। कभी अपने ठुमको को लेकर तो कभी अपने बयान को लेकर... लेकिन इस बार सपना चौधरी वायरल हो रही हैं। दरअलस सुपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडिया सपना चौधरी के ब्रैंड न्यू हरियाणवी सॉन्ग ''बावली तरेड'' की शूटिंग का है। इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाने पर थिरकती नजर आ रही है। लोगों को सपना के डांस मूव काफी पसंद आ रहे हैं इस लिए इस क्लिप को फैंस धड़ल्ले से शेयर कर हैं।
View this post on Instagram
ब्रैंड न्यू हरियाणवी सॉन्ग ''बावली तरेड'' में सपना चौधरी के साथ सिंगर दलेर मेहंदी भी नजर आने वाले हैं। सपना ने खुद सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। सांग में दलेर मेहंदी के साथ सपना भी पंजाबी लुक में नजर आएंगी। इससे पहले भी सपना, दलेर मेहंदी के साथ इवेंट में डांस का रंग जमा चुकी हैं। बिग बॉस के निकलने के बाद सपना की पॉपुलैरिटी में बढ़ोतरी हुई है। उनके सितारे भी बलंदियों पर है।