शहनाज गिल का मजेदार वीडियो वायरल, चाइना वालों को दिया चाइनीज़ में मुहतोड़ जवाब

a
रेनू तिवारी । Apr 23 2020 8:50PM

बिग बॉस 13 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने अपने जलवे से इस सीजन को सुपरहिट बना दिया। शो में शहनाज गिल को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते थे। बिब बॉस तो शहनाज न जीत सकीं लेकिन शहनाज की ख्वाहिश थी कि अगर वो शो नहीं जीतती तो सिद्धार्थ शुक्ला ये शो जीते, हुआ भी कुछ ऐसा ही।

बिग बॉस 13 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने अपने जलवे से इस सीजन को सुपरहिट बना दिया। शो में शहनाज गिल को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते थे। बिब बॉस तो शहनाज न जीत सकीं लेकिन शहनाज की ख्वाहिश थी कि अगर वो शो नहीं जीतती तो सिद्धार्थ शुक्ला ये शो जीते, हुआ भी कुछ ऐसा ही। शहनाज को बिग बॉस के बाद कलर्स वालों ने नया शो ऑफर किया। शो का नाम शा मुझसे शादी करोगी। इसमें पारश छाबड़ा को अपने लिए दुल्हन और शहनाज को अपने लिए दुल्हा चुनना था। शो समय से पहले बंद हो गया। शहनाज गिल लगातर अपने नये गाने और सोशल मीडिया पर वीडियों को शेयर करके लॉकडाउन में भी सुर्खिया बटौर रही हैं।

View this post on Instagram

Kaisa lagaa?

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on

 

इसे भी पढ़ें: IRS ऑफिसर बनने के लिए तैयार अजय देवगन, फिल्म Raid के सीक्वल पर काम हुआ शुरू

हाल ही में पंजाब की कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देख कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। कोरोना के कारण घऱ में कैद हुई शहनाज गिल भी अब काफी परेशान हो गई है। उन्होंने अपना गुस्सा चाइना वालों पर निकाला है। कोरोना चीन से आया है इस लिए वीडियो में शहनाज गिल के निशाने पर चीन है। शहनाज गिल वीडियो में कहती है कि ये क्या कर डाला चीन ने... फिर वह चाईनीज में न जाने क्या बोल जाती है जो शायद चीन के लोगों को भी पसंद न आये। भले ही शहनाज ने कुछ भी बोला हो लेकिन शहनाज का ये वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं और देख कर एंजोय कर रहे हैं। शहनाज के फैंस वीडियो पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं।

आपकों बता दे कि शहनाज गिल और सिद्धार्ध शुक्ला की दोस्ती बिग बॉस में काफी मशहूर हुई थी। शहनाज को शो से बाहर आने के बाद मुझसे शादी करोगी शो के दौरान रियलाइज हुई की वह सिद्धार्ध शुक्ला को प्यार करती है। उन्होंने सिद्धार्ध शुक्ला से अपने प्.ार का इजहार नेशनल टीवी पर किया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़