Sidnaaz are back! शहनाज गिल के स्वयंवर में पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला, देखते ही रोने लगी सना

sidnaaz-are-back-siddharth-shukla-arrives-at-shahnaz-gill-swayamvara
रेनू तिवारी । Feb 18 2020 11:25AM
17 फरवरी से शुरू हुए इस शो के पहले एपिसोड में पारस को लड़कियां और शहनाज गिल को लड़के सलेक्ट करने होंगे। शहनाज ने कुछ लड़को को सेलेक्ट किया है। शहनाज गिल को शो के सेट पर एक बहुत बड़ा सप्राइज भी दिया गया जिसे देखकर शहनाज गिल की आंखों में आंसू आ गये।

 बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद फैंस बिग बॉस को काफी मिस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस को लेकर लोग अपनी-अपनी फीलिंग शेयर कर रहे हैं। बिग बॉस 13 में सबसे ज्यादा लोगों  सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को पसंद किया है। बिग बॉस के घर में दोनों का प्यार दिखा, तकरार दिखी, शरारते भी दिखी, सिड-नाज (#Sidnaaz) के हर पहलू को लोगों ने खूब पसंद किया है। बिग बॉस के खत्म होते ही शहनाज गिल को कलर्स टीवी ने नया शो ऑफर किया जिसमें शहनाज गिल का स्वयंवर रचाया जाएगा। कलर्स टीवी के नये शो 'मुझसे शादी करोगी' में पारस छावड़ा और शहनाज गिल का स्वयंवर होगा। इस शो में शहनाज को कुछ लड़के चुनने होंगे जिनमें आपस में कॉम्पटिशन किया जाएगा। जिससे शहनाज गिल शादी करेंगी। शहनाज गिल ये पहले ही साफ कर चुकी है कि ये केवल एर मनोरंजन के लिए प्रोग्राम है। वह सच में शादी नहीं करने जा रहीं। 

इसे भी पढ़ें: बुढ़ापे तक बॉलीवुड में काम करना चाहती है करीना कपूर खान, पूरे किए सिनेमा में 20 साल

17 फरवरी से शुरू हुए इस शो के पहले एपिसोड में पारस को लड़कियां और शहनाज गिल को लड़के सलेक्ट करने होंगे। शहनाज ने कुछ लड़को को सेलेक्ट किया है। शहनाज गिल को शो के सेट पर एक बहुत बड़ा सप्राइज भी दिया गया जिसे देखकर शहनाज गिल की आंखों में आंसू आ गये।

इसे भी पढ़ें: LOVE AAJ KAL 3 बनाएंगे इम्तियाज अली? रणवीर-कार्तिक के लव एंगल पर होगी आधारित

झसे शादी करोगी के नये प्रोमो में दिखाया गया है कि शहनाज गिल को आंखों पर कुछ बांध कर लड़को को सेलेक्ट करना है लेकिन इन्हीं लड़को में शो के मेकर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री भी करवा दी। शहनाज गिल लड़को को छूकर रिजेस्ट कर रही थी। पहले लड़के को कहती हैं यार इसके हाथों पर बाल बहुत है, और उसे रिजेक्ट कर देती है। लास्ट में सिद्धार्थ शुक्ला खड़े होते हैं। आंखों पर पट्टी बांधे शहनाज गिल जब सिद्धार्थ शुक्ला को छूती है तो वह कहती है ये तो सिद्धार्थ शुक्ला की तरह लग रहा है। शो को होस्ट कर रहे मनीष पौल कहते हैं कि तुम्हें तो हर जगह सिद्धार्थ शुक्ला ही दिखाई पड़ते हैं। जब शहनाज गिल की आंखों की पट्टी हटाई जाती है और वह अपने सामने सिद्धार्थ शुक्ला को देखती है तो तुरंत उनके गले लग जाती है। सिद्धार्थ शुक्ला भी शहनाज गिल से कहते है कि मैं इसका दोस्त हूं इसके इस खास दिन पर इसके साथ तो रहना था इसलिए आया। सिद्धार्थ शुक्ला को देखकर शहनाज गिल काफी इमोशन हो जाती है। 


यहां देखें प्रोमो-

 

अन्य न्यूज़