मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने बेटे को दिया जन्म

Singer Sunidhi Chauhan gives birth to baby boy

मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने यहां एक अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। संगीतकार हितेश सोनिक से शादी करने वाली गायिका ने कल मुंबई के सूर्या अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।

मुंबई। मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने यहां एक अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। संगीतकार हितेश सोनिक से शादी करने वाली गायिका ने कल मुंबई के सूर्या अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। चिकित्सक रंजना धानू ने एक बयान में कहा, ‘‘बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं।

सुनिधि और उनके पति हितेश अपने बच्चे के साथ बहुत खुश हैं। सुनिधि ने एक जनवरी 2018 को शाम 5:20 बजे बच्चे को जन्म दिया।’’सूर्या अस्पताल के बालचिकित्सा निदेशक डॉ. भूपेंद्र अवस्थी ने कहा, ‘‘प्रसव में कोई दिक्कत नहीं आई और बच्चा स्वस्थ है।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़