सीताराम बनेंगे ऋतिक -दीपिका, नितेश तिवारी बनाने जा रहे हैं 400 करोड़ की रामायण

a
रेनू तिवारी । Apr 3 2020 5:59PM

दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी इस समय घर पर है और अपने आगामी प्रोजेक्ट रामायण पर काम कर रहे हैं। इसी प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी सामने आयी है कि लंबे समय से ठंड़े बस्ते में पड़ा नितेश तिवारी का बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट रामायण एक बार फिर बनेगा।

लॉकडाउन में जहां सभी फिल्मों और सीरियल की शूटिंग बंद है वहीं दूरदर्शन ने महाभारत और रामायण को एक बार फिर रिपीट टेलीकास्ट करके दर्शकों का मनोरंजन कर दिया है। रामायण की टीआरपी से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रामायण के ट्रेंड होने के बाद एक खबर और सामने आई है। कहा जा रहा है कि टीवी पर नई रामायण बनाई जाएगीस क्योंकि रामायण और महाभारत भारत में मस्ट वॅाच विषय रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कनिका कपूर के परिवार का आरोप, अस्पताल के डॉक्टर्स ने उन्हें पर्दे के पीछे कपड़े बदलने को कहा...

दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी इस समय घर पर है और अपने आगामी प्रोजेक्ट रामायण पर काम कर रहे हैं। इसी प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी सामने आयी है कि लंबे समय से ठंड़े बस्ते में पड़ा नितेश तिवारी का बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट रामायण एक बार फिर बनेगा। निर्देशक घर पर बैठ कर इसकी स्क्रिप्ट और निर्देशन पर काम कर रहे हैं। नितेश वीडियो कॉल करके अपनी टीम के साथ इस विषय पर बात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना मरीज को ढूंढ़ने गये डॉक्टर्स से हुई मारपीट पर, अनुष्का शर्मा का बड़ा बयान

निदेश ने इस मुद्दे पर दैनिक भास्कर से विस्तार से बात की और फिल्म के बजट और कास्ट के बारे में बताया। नितेश तिवारी ने कहा कि राम के किरदार के लिए ऋतिक रोशन और सीता की भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट किया जाना है। इसके अलावा फिल्म में और भी कई बड़े सितारे होंगे। उन्होंने कहा कि मैं रामायण पर अपना रिसर्च वर्क कर रहा हूं, अब तक रामायण को 300 वर्जन में बनाया जा चुका है। मैं कुछ अलग कोशिश कर रहा हूं। नितेश ने कहा कि विजुअल इफेक्ट काफी होने से इसका बजट 400 करोड़ के करीब का हो सकता है। रामायण की विशेषता को विजुअल से दिखाया जाएगा।

आपकों बता दें कि रामायण पर फिल्म बनाने की चर्चा काफी दिनों से हैं लेकिन नयी फिल्में में काम करने के कारण नितेश का ये प्रोजेकेट ठंड़े बस्ते में चला गया था लेकन दूरदेरशन की रामायण की लोकप्रियता को देखते हुए ये फिर चर्चा में हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़