किसी ने दान किए ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और किसी ने बांटी चप्पल, गरीबों के साथ ऐसे खड़ा हुआ बॉलीवुड

gg
रेनू तिवारी । Jun 1 2020 8:30PM

बॉलीवुड के लोगों ने बढ़-चढ़ कर सरकार की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सोमम कपूर, कपिल शर्मा, अनुष्का शर्मा, आमिर खान, उर्वशी रौतेला, प्रभाष, रजनीकांत, कमल हसन, ऋतिक रोशन. महेश बाबू सहित अधिकतर सितारों में पीएम फंड में दान किया।

देश में जब कोरोना संकट आया तो पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया। इस दो महीने से चल रहे इस लॉकडाउन में लोगों का तमाम संकट का सामना करना पड़ा। दिहाड़ी पर काम कर रहे लोगों की जिंदगी मानों रूक गई। लोगों के पास खाने तक के पैसे नहीं बचे। सरकार ने लोगों से गुहार लगाई की आप इस संकट की खड़ी में अपने आस पास लोगों का ध्यान रखें किसी को भूखा पेट न सोने दे। इसके साथ-साथ सरकार ने भी लोगों से मदद मांगी की सक्षम लोग सरकार को इस संकट में दान दे ताकि वह लोगों की मदद कर सकें और मेडिकल  सर्विस को बेहतर कर सके ताकि कोरोना संक्रमितों का बेहतर इलाज हो सके। 

इसे भी पढ़ें: वाजिद खान ने मौत से पहले गाया अस्पताल में सलमान खान का गाना, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

सरकार की मदद के लिए पूरा देश सामने आया बिजनेस, क्रिकेट, बॉलीवुड, यहां तक की आम इंसान ने भी अपनी श्रमता के अनुसार सरकार की मदद की। बॉलीवुड के लोगों ने बढ़-चढ़ कर सरकार की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सोमम कपूर, कपिल शर्मा, अनुष्का शर्मा, आमिर खान, उर्वशी रौतेला, प्रभाष, रजनीकांत, कमल हसन, ऋतिक रोशन. महेश बाबू सहित अधिकतर सितारों में पीएम फंड में दान किया। 

इस दौरान प्रवासी मजदूर के शहर से पलायन की एक बड़ी समस्या सामने आने लगी। लोगों ने लॉकडाउन के दौरान पैदल ही कोसो दूर अपने गांव जाना शुरूकर दिया। इस दौरान देश में बहुत ही दिल देहला देने वाली तस्वीरे सामने आयी। हर कोई इन तस्वीरों को देखकर दुख प्रकट कर रहा था लेकिन मदद के लिए कोई सामने नहीं आ रहा था। ऐसे में कुछ लोगों ने मजदूरों की मदद के लिए कुथ लोग सानमे आये। उनमें से एक थे एक्टर सोनू सूद। इसके अलावा और भी लोग थे जिन्होंने लगातार गरीबों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें: नरगिस संग शादी करने से पहले सुनील दत्त को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, प्यार के बीच आया था धर्म

 

सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को भेजा उनके घर

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) इस मुश्किल समय में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। लॉकडाउन में अपने घर जाने के लिए सड़क पर पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों के लिए सोनू सूद ने अपने दम पर बसें चलवाई और उन्हें घर भेजा। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की स्थिति काफी दयनीय थी। अभी भी हैं लेकिन सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उसके घर पहुंचाने में मदद करके उनके लिए भगवान बन गये। वह लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया या फोन पर लोग उनसे मदद मांगते हैं और सोनू और उनकी टीन लोगों  की मदद कर रही हैं। अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के परिवहन के लिए बसों की व्यवस्था की। अभिनेता ने प्रवासी मजदूरों की यात्रा और भोजन का पूरा खर्चा उठाया। कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद बसें कर्नाटक के गुलबर्ग के लिए रवाना हुई। सोनू सूद ने कहा कि उनका मानना है कि इस वैश्विक संकट के समय में हर भारतीय को उसके परिवार के साथ रहने का अधिकार है और इसलिए उन्होंने राज्य सरकार से अनुमति लेकर प्रवासियों को उनके घर जाने में मदद की।

सोनू सूद ने 177 लड़कियों का करवाया एयरलिफ्ट 

जदूरों की मदद के बाद अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार को 177 लड़कियों को ओडिशा में उनके घर पहुंचाने में मदद की। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण ये लड़कियां केरल में फंस गईं थी।

 

सलमान खान ने की दिहाड़ी पर काम करने वालों की मदद

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भले ही लॉकडाउन के दौरान पनवेल वाले फार्म हाउस में क्वारंटाइन हो लेकिन किसी काम में पीछे नहीं हटे हैं। सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के 25 हजार डैली वर्कर्स की मदद की। उनके खाने-दवाई का खर्चा उठाया। गरीबों को लगातार राशन बांटे। किसी न किसी रूप में गरीबों की मदद करते रहे। हाल ही में सलमान खान ने अपना हेंड सेनेटाइजर भी लॉन्च किया। सलमान खान ने FRSH नाम से सेनेटाइज लॉन्च किया और लोगों से कोरोना काल में सेनेटाइजर यूज करने की अपील भी की। अब खबरें आ रही है कि अभिनेता सलमान खान ने मुंबई पुलिस को हैंड सैनिटाइजर दान किया है। इस बात की जानकारी युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने ट्वीट करके दी।

 

25 करोड़ का किया अक्षय कुमार ने दान

अक्षय कुमार ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) के लिए 45 लाख रुपए दान किये हैं, जिससे वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कार्यरत दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर सकें। इस बात की जानकारी सिंटा के सीनियर जॉइंट सेक्रेट्री अमित बहल ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में दी है। अक्षय कुमार ने इससे पहले भी पीएम केयर फंड में  लोगों की मदद के लिए 25 करोड़ का दान किया था।

 

अजय देवगन ने धारावी में बनाए गए अस्थायी अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर दान में दिया

जून बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई के धारावी में बने 200 बिस्तरों के अस्थायी अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर और दो वेंटिलेटर दान दिए हैं। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती माने जाने वाली धारावी के ढाई वर्ग किलोमीटर के इलाके में करीब 6.5 लाख लोग रहते हैं और यहां पर कोविड-19 के 1500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अजय देवगन के करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘ अजय ने बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को अपने फिल्म निर्माण कंपनी अजय देवगन फिल्म फाउंडेशन (एडीएफएफ) के जरिये अस्पताल में सुविधा स्थापित करने में मदद की।’’ इससे कुछ दिन पहले देवगन ने ट्वीट कर बताया कि वह धारावी के 700 परिवारों की राशन और स्वच्छता किट के जरिये मदद कर रहे हैं। फिल्म तानाजी के अभिनेता ने ट्वीट किया था, ‘‘ धारावी कोविड-19 महामारी का केंद्र है। कई नागरिक बीएमसी के समर्थन से और गैर सरकारी संगठनों के जरिये लगातार जमीन पर जरूरतमंदों को राशन और स्वच्छता किट मुहैया करा रहे हैं। हम एडीएफएफ के जरिये 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मैं आपसे भी दान देने का आह्वान करता हूं # मिशन धारावी। अजय देवगन ने लॉकडाउन के मद्देनजर फिल्म उद्योग के दिहाड़ी कामगारों की मदद के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाई (एफडब्ल्यूआईसीई) को 51 लाख रुपये भी दान में दिए थे।

 

अमिताभ बच्चन ने भी प्रवासी मजदूरों के लिए बच चलवाई

 उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए अमिताभ बच्चन की बस सेवा शुरू हो गई है। यह पहल उन्होंने महीम दरगाह ट्रस्ट और हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के साथ मिलकर शुरू की है। इसके तहत शुक्रवार को 10 बसें हाजी अली दरगाह से रवाना हुईं। सभी बसों के आगे दोनों ट्रस्ट के नाम और अमिताभ की फोटो वाले बैनर लगाए गए। 

स्वरा भास्कर ने पैदल चल रहे मजदूरों को बांटी चप्पल

अपने बेबाक बयानों के लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिल्ली में पैदल चल रहे मजदूरों का 400 जोड़ी चप्पलें बांटी हैं और सोनू सूद की राह पर चलते हुए उन्होंने भी मजदूरों को उनके घर भेजने का बीड़ा उठाया हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़