सोनम कपूर बनने वाली हैं मम्मी! सोशल मीडिया पर बेबी बंप वाली फोटोज़ शेयर कर दी गुड न्यूज़

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में सोनम अपने पति आनंद अहूजा की गोद में लेती हुई हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की मोनोकिनी ड्रेस पहनी है। दोनों ने हंसते हुए पोज दिए हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही माँ बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को शेयर किया है। बता दें कि सोनम कपूर अपने पहले बच्चे के साथ प्रेगनेंट हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर अपने पति आनंद अहूजा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में सोनम अपने पति आनंद अहूजा की गोद में लेती हुई हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की मोनोकिनी ड्रेस पहनी है। दोनों ने हंसते हुए पोज दिए हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जिसे पढ़कर साफ़ जाहिर हो रहा है कि उन्हें अपने आने वाले बच्चे का कितनी बेसब्री से इंतज़ार है। सोनम ने लिखा, "चार हाथ जो आपको सबसे अच्छा उठाने के लिए हम कर सकते हैं। दो दिल जो आपके साथ, हर कदम पर ताल ठोकेगा। एक परिवार जो आपको प्यार और समर्थन से नहलाएगा। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।"
सोनम के इस पोस्ट के शेयर करते ही लोगों ने इस पर लाइक और कमेंट करना शुरू कर दिया। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी कपल को बधाई दी। रविना टंडन, एकता कपूर, जान्हवी कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर ने सोनम की तस्वीर पर कमेंट कर अपना प्यार जताया है। करीना कपूर ने लिखा, "आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। बच्चों के खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।"













