Indian Air Force का 94वां स्थापना दिवस, Hindan Air Force Station पर भव्य परेड

भारतीय वायुसेना 8 अक्तूबर 2026 को अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। इस वर्ष का मुख्य विषय 'Indian Air Force - Infallible, Impervious and Precise' निर्धारित किया गया है। इस खास अवसर पर हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर परेड और एयर शो के जरिए देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।
हर साल 08 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर देश की हवाई ताकत और वायु योद्धाओं के योगदान को याद किया जाता है। वहीं इस बार यानी की साल 2026 में भारतीय वायुसेना अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और क्यों मनाया जाता है यह दिन।
भारतीय वायुसेना की स्थापना
बता दें कि 08 अक्तूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी। इस कारण से हर साल इसी दिन वायुसेना दिवस मनाया जाता है। शुरूआत में इसका नाम रॉयल इंडियन एयर फोर्स था। फिर देश की आजादी के बाद इसके नाम से 'रॉयल' शब्द हटा दिया गया और इसका नाम भारतीय वायुसेना कहा जाने लगा।
थीम
इस बार इंडियन एयर फोर्स डे 2026 की थीम 'Indian Air Force - Infallible, Impervious and Precise' रखी गई है।
कब से हुई शुरूआत
वायुसेना का पहला दस्ता 01 अप्रैल 1933 को तैयार हुआ था। इसमें 6 RAF से प्रशिक्षित अधिकारी और 19 हवाई सिपाही भी शामिल थे। हालांकि शुरूआत में वायुसेना के पास सीमित संसाधन थे, लेकिन समय के साथ इसकी तकनीक और क्षमता लगातार बढ़ती रही।
क्यों खास है यह दिन
वायुसेना दिवस सिर्फ स्थापना की याद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस मौके पर वायुसेना अपनी तकनीक, विमानों और तैयारियों का भी प्रदर्शन करती है। एयर शो और परेड के माध्यम से लोगों को भारतीय वायुसेना की ताकत देखने का मौका मिलता है। साल 2026 के मुख्य कार्यक्रम में एयर डिस्प्ले, सैन्य संसाधनों की प्रदर्शनी, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर परेड और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
वायुसेना की भूमिका
देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ भारतीय वायुसेना आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों में भी सहायता करती है। वहीं जरूरत होने पर विदेशों से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के अभियानों में अहम भूमिका रहती है।
अन्य न्यूज़














