खुद को खोना मंजूर नहीं, Veer Pahariya से ब्रेकअप की खबरों के बीच Tara Sutaria ने Mental Peace पर की बातचीत

अभिनेत्री तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं, क्योंकि लंबे समय से दोनों को साथ नहीं देखा गया है और अब तारा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तारा ने कहा कि उन्होंने अपनी शांति की रक्षा करना सीख लिया है और उनके लिए निजी जीवन की सच्चाई करीबियों का जानना ही काफी है।
आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज के इंतजार के बीच अभिनेत्री तारा सुतारिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया गलियारों में चर्चा है कि तारा और उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन लंबे समय से दोनों को साथ न देखे जाने के बाद इन अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच, तारा ने एक इंटरव्यू में अपनी मानसिक शांति और आसपास की नेगेटिव एनर्जी से निपटने पर खुलकर बात की है।
ब्रेकअप की अटकलों पर तारा का रुख
एले इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में तारा ने अपनी निजी जिंदगी और करियर के बीच संतुलन बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब 'अपनी शांति की रक्षा करना' सीख लिया है। तारा ने साफ किया कि उनके लिए सफलता का मतलब सिर्फ फिल्में नहीं हैं।
तारा ने कहा, 'मैंने हमेशा माना है कि सफलता अंदर से आती है। मन की शांति और खुद को जानना ही मेरा लक्ष्य रहा है। मैं खुद को खोने के बजाय एक फिल्म खोना पसंद करूंगी।'
तारा ने आगे कहा कि एक एक्टर होने के नाते लोग आपके बारे में कई तरह की बातें करते हैं, लेकिन उन्हें कभी हर किसी को सच्चाई बताने की जरूरत महसूस नहीं हुई। उनके मुताबिक, जब तक उन्हें और उनके करीबियों को सच पता है, तब तक बाकी बातें मायने नहीं रखतीं।
इसे भी पढ़ें: Anupamaa में Gaurav Khanna करें तो ठीक? पत्नी Akanksha Chamola ने डांस वीडियो विवाद पर Trolls को दिया मुंहतोड़ जवाब
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते में आई दरार
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने साल 2025 की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी और अक्सर उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ देखा जाता था। उनके बीच की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आती थी, लेकिन अब गलियारों में यह चर्चा तेज है कि तारा और वीर का ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में वीर के जन्मदिन (1 फरवरी) और अन्य कई मौकों पर तारा की गैरमौजूदगी ने इन अफवाहों को हवा दी।
अन्य न्यूज़












