AR Rahman Birthday: एआर रहमान ने ऐसे तय किया फर्श से अर्श तक का सफर, जानिए क्यों बनें हिंदू से मुसलमान

AR Rahman Birthday
Creative Commons licenses

एआर रहमान किसी फिल्म को चर्चा में लाने के लिए काफी है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों को अपने संगीत से सजाया है। आज यानी की 6 जनवरी को बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस संगीतकार एआर रहमान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं।

एक फिल्म के लिए अच्छा प्लॉट यानी की कहानी जितनी अच्छी होनी चाहिए, उतना ही फिल्म के संगीत भी मायने रखता है। कई बार ऐसा होता है कि फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन उस फिल्म के गाने दशकों तक लोगों को याद रहते हैं। आपको बता दें कि फिल्मों में अच्छे गाने का पूरा क्रेडिट म्यूजिक डायरेक्टर को जाता है। बॉलीवुड में कई सिंगर हैं, जिन्होंने अपने गानों से लोगों को दीवान बना दिया। ऐसे में ही एक संगीतकार एआर रहमान हैं। 

एआर रहमान किसी फिल्म को चर्चा में लाने के लिए काफी है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों को अपने संगीत से सजाया है। बता दें कि 6 जनवरी 1967 एआर रहमान का जन्म हुआ था। आज यानी की 6 जनवरी को बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस संगीतकार एआर रहमान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके अधिकतर गाने हिट रहे हैं। वहीं समय के साथ वह इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू बिखेरते चले गए। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर फेमस म्यूजिशियन एआर रहमान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

जानिए क्यों मुस्लिम बने एआर रहमान

एआर रहमान का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनके परिवार ने उनका नाम दिलीप रखा था। लेकिन महज 23 साल की उम्र में उन्होंने इस्लाम कबूल किया और अपना नाम 'अल्लाह रखा रहमान' यानी एआर रहमान कर लिया। इस वाकये को एक इंटरव्यू के दौरान बताते हुए उन्होंने कहा था कि आखिरी समय में कैंसर से जूझ रहे उनके पिता का इलाज एक सूफी कर रहे थे। पिता की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर घर की जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर उठा लिया। वहीं जब कुछ सालों बाद वह अपने परिवार के साथ फिर सूफी से मिले, तो उनकी बातों से काफी प्रभावित हुए। इस कारण उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने का फैसला किया। 

ऐसे मिला पहला ब्रेक

मणि रत्नम की फिल्म रोजा से एआर रहमान ने बतौर संगीतकार सफर शुरू किया। मणि रत्नम ने दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा की जगह इस फिल्म में रहमान को चुना। रोजा के लिए रहमान को 25 हजार रुपए फीस दी गई थी। पहली फिल्म के लिए एआर रहमान को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्होंने 'बॉम्बे', 'ताल', 'जोधा अकबर', 'रोजा', 'रंग दे बसंती', 'स्वदेस', 'रॉकस्टार' जैसी फिल्मों को संगीत दिया है।

अल्लाह रखा रहमान स्ट्रीट

इसके साथ ही मार्खम (ओंटारियो, कनाडा) में एक स्ट्रीट का नाम बॉलीवुड के फेमस म्यूजिशियन एआर रहमान के नाम पर रखा गया है। इस स्ट्रीट को 'अल्लाह रखा रहमान स्ट्रीट' नाम दिया गया है। साल 2017 में इस स्ट्रीट का उद्घाटन हुआ था।

एयरटेल से है पुराना नाता

एयरटेल की सिग्नेचर ट्यून तो सभी लोगों को याद होगी। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि एआर रहमान ने इस ट्यून को कंपोज किया था।

राष्ट्रीय पुरस्कार

फेमस म्यूजिशियन रहमान अपने संगीत के लिए छह बार राष्ट्रीय अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। जिनमें से पांच बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन और एक बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर के लिए मिला है।

ऑस्कर

'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए एक ही साल में एआर रहमान को 2 ऑस्कर मिले थे। स्लमडॉग मिलियनेयर के अलावा उन्होंने 'लॉर्ड ऑफ वॉर' और '127 आवर्स' हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी म्यूजिक कंपोज किया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़