सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत टाइगर 3 साल 2023 में ईद पर होगी रिलीज

Tiger 3

सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म टाइगर 3 21 अप्रैल, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की इस फिल्म में सलमान खान टाइगर और कैटरीना कैफ जोया नामक जासूसों की भूमिका निभाएंगे।

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म टाइगर 3 21 अप्रैल, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की इस फिल्म में सलमान खान टाइगर और कैटरीना कैफ जोया नामक जासूसों की भूमिका निभाएंगे। दोनों कलाकारों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर फिल्म की रिलीज के बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें: पूनम पांडे के गंभीर आरोपों पर पति सैम बॉम्बे ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, कहा- 'उसे नहीं पता था कि छेड़छाड़ क्या है'

सलमान खान (56) ने ट्वीट किया, हम सब अपना अपना ख्याल रखें...टाइगर 3वर्ष 2023 में ईद पर रिलीज होगी...जरूर देखें...फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। 21 अप्रैल 2023 को नजदीकी सिनेमाघरों में टाइगर3 का आनंद लें। कैटरीना कैफ (38) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर साझा की।

इसे भी पढ़ें: उदित नारायण बनें दादा जी! आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता ने दिया बेटी को जन्म

उन्होंने लिखा, टाइगर और जोया फिर लौट आए हैं। फिल्म 2023 में ईद पर रिलीज होगी। टाइगर सीरीज की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) को काफी सराहा गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़