संगीत जगत की सुर साम्राज्ञी एम. एस. सुब्बालक्ष्मी जिन्हें भारत रत्न से किया गया था सम्मानित

subbulakshmi

तमिलनाडु के मदुरै शहर में जन्मी सुब्बालक्ष्मी ने देश की बहुत सी भाषाओं में गीत गाए। यह उनकी कला साधना का ही प्रभाव था कि लता मंगेशकर ने उन्हें तपस्विनी कहा, उस्ताद बडे ग़ुलाम अली ख़ां ने उन्हें सुस्वरलक्ष्मी का नाम दिया, किशोरी आमोनकर उन्हें आठवां सुर कहती थीं, जो संगीत के सात सुरों से ऊंचा है।

नयी दिल्ली। भारत रत्न से सम्मानित एम. एस. सुब्बालक्ष्मी को संगीत जगत की अप्रतिम प्रतिभा और अविवादित सुर साम्राज्ञी के तौर पर जाना जाता है। 16 सितंबर की तारीख इतिहास में संगीत की इस महान साधिका के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। 16 सितंबर 1916 को तमिलनाडु के मदुरै शहर में जन्मी सुब्बालक्ष्मी ने पांच साल की उम्र में संगीत की शिक्षा ग्रहण करना शुरू किया और दस साल की उम्र में अपना पहला डिस्क रिकॉर्ड किया। उन्होंने देश की बहुत सी भाषाओं में गीत गाए। यह उनकी कला साधना का ही प्रभाव था कि लता मंगेशकर ने उन्हें तपस्विनी कहा, उस्ताद बडे ग़ुलाम अली ख़ां ने उन्हें सुस्वरलक्ष्मी का नाम दिया, किशोरी आमोनकर उन्हें आठवां सुर कहती थीं, जो संगीत के सात सुरों से ऊंचा है। उन्हें कला क्षेत्र में योगदान के लिए 1954 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री को ICCR की संचालन परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया

16 सितंबर की तारीख में इतिहास में दर्ज देश विदेश की प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1630 : मैसाच्युसेट्स के गांव शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया, जो अब अमेरिका का प्रमुख शहर है.

1821 : मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली.

1848 : फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया.

1906 : नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की.

1916 : भारत रत्न शास्त्रीय गायिका और अभिनेत्री एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म. सुब्बालक्ष्मी ने पांच साल की उम्र में संगीत की शिक्षा ग्रहण करना शुरू किया और दस साल की उम्र में अपना पहला डिस्क रिकॉर्ड किया.

1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया.

1986 : दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फँस जाने से 177 लोग मारे गए.

2007 : वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई.

2009 : दुनिया भर में भारत को एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला.

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़