Oscar ने भेजा विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर को न्यौता!

OSCAR

अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म “शेरनी” में हाल में नजर आई बालन ने 2021 की सूची में जगह बनाई है जिसमें हॉलीवुड के जेनेट जैक्सन, रॉबर्ट पैटिंसन, एच. ई. आर., हेनरी गोल्डिंग और ईजा गोंजालेज शामिल हैं।

लास एंजिलिस (अमेरिका)। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर उन 395 नए सदस्यों में शामिल हैं जिन्हे इस साल ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एन्ड साइंसेज’ द्वारा आमंत्रित किया गया है। अमेरिका की यह संस्था ऑस्कर पुरस्कार देती है। एकेडमी की वेबसाइट के अनुसार, इस सूची में 50 देशों के कलाकारों और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों का नाम शामिल है जिन्होंने फिल्मों में योगदान देकर अपनी पहचान बनाई है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म देली बेली के 10 साल पूरे, किरदार के लिए रणवीर कपूर भी थे दावेदार

अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म “शेरनी” में हाल में नजर आई बालन ने 2021 की सूची में जगह बनाई है जिसमें हॉलीवुड के जेनेट जैक्सन, रॉबर्ट पैटिंसन, एच. ई. आर., हेनरी गोल्डिंग और ईजा गोंजालेज शामिल हैं। निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर भी इस सूची में नए सदस्यों के रूप में शामिल हैं। एकेडमी की ओर से कहा गया कि 2021 की सूची में 46 प्रतिशत महिलाएं, 39 प्रतिशत कम प्रतिनिधित्व वाले समुदाय के लोग और 53 प्रतिशत ऐसे लोग शामिल हैं जो दुनिया के 49 देशों के हैं। भारतीय फिल्म उद्योग के ए आर रहमान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान तथा निर्माता आदित्य चोपड़ा और गुनीत मोंगा पहले से ही एकेडमी के सदस्य हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़