CWG 2026 Day 3 Schedule: Team India का पूरा शेड्यूल, जिम्नास्टिक्स से लेकर Boxing में दिखेगा दम

India Commonwealth
प्रतिरूप फोटो
AI Image

राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी जिम्नास्टिक्स, तैराकी, लॉन बॉल्स, मुक्केबाजी और व्हीलचेयर बास्केटबॉल जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। जिम्नास्टिक्स में महिला टीम फाइनल और तैराकी में श्रीहरि नटराज समेत अन्य तैराक दमखम दिखाएंगे। इसके अलावा मुक्केबाज सचिन सिवाच भी रिंग में उतरेंगे।

भारतीय खिलाड़ियों का शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन कार्यक्रम इस प्रकार है। जिम्नास्टिक्स: महिलाओं की टीम का फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन - प्रणति नायक, प्रतिष्ठा सामंत, इशिता सुनील रेवाले, निष्का अग्रवाल, रिद्धि शर्मा - दोपहर 2:30 बजे पैरा तैराकी: पुरुषों की एस14 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट : चैतन्य विश्वास कुलकर्णी - शाम 4:15 बजे फाइनल रात 12:45 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं)। तैराकी : पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट : डी शशिकुमार - शाम चार बजे फाइनल रात 11:30 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं)।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल खेल: पैरा तैराकी में पदक से चूके कार्तिक बुडिगिना, चौथे स्थान पर रहे; श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में पहुंचे

पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल: श्रीहरि नटराज - रात 12:20 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं)। लॉन बॉल्स: पुरुषों का एकल सेक्शन मैच: पुतुल सोनोवाल महिलाओं का पेयर्स सेक्शन मैच: रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह बनाम टोंगा की पेरिस बेकर और मिल्खा नाथन (शाम 3:50 बजे) मुक्केबाजी : पुरुषों का 60 किग्रा राउंड ऑफ 32: सचिन सिवाच बनाम केओमा अल-अहमदीह (कनाडा) शाम 4:00 बजे। 3x3 बास्केटबॉल: महिलाओं का व्हीलचेयर: भारत बनाम वेल्स - शाम पांच बजे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़