Top 10 Breaking News 18 April 2026 | Women's Reservation Bill | Tamil Nadu Road Accident | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Breaking News 18 April 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Breaking News 18 April 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Apple और Samsung के विरोध के आगे झुकी सरकार: स्मार्टफोन पर 'Aadhaar' ऐप की अनिवार्यता का फैसला वापस
भारत सरकार ने स्मार्टफोन निर्माताओं और उद्योग जगत के कड़े विरोध के बाद उस विवादास्पद योजना को वापस ले लिया है, जिसके तहत देश में बिकने वाले सभी नए स्मार्टफोन्स पर आधार (Aadhaar) ऐप को पहले से इंस्टॉल (Pre-install) करना अनिवार्य किया जाना था। Apple और Samsung जैसी दिग्गज कंपनियों ने इस प्रस्ताव पर सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़ी गंभीर चिंताएं जताई थीं। Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने शुक्रवार को इस फ़ैसले की पुष्टि की।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह घटनाक्रम विपक्ष की एकजुटता के बाद लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के असफल होने के एक दिन बाद सामने आया है। इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने के लिए विपक्ष की आलोचना की और कहा कि उन्होंने 'बड़ी गलती' की है और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में आरक्षण दिलाने वाले इस विधेयक को गिराने के लिए विपक्ष को कभी माफ नहीं करेंगी।
पंजाब सरकार के नशा-विरोधी अभियान (Anti-Drug Drive) के तहत पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करने का दावा किया है। पुलिस ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को तोड़ते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।अमृतसर के एसएसओसी (SSOC) पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहाँ पहुँचाई जानी थी
रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त करवाने में भारत की कूटनीति काम आ सकती है क्योंकि हाल के घटनाक्रम इस दिशा में नई संभावनाओं की ओर संकेत कर रहे हैं। हम आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव की भारत यात्रा ने वैश्विक कूटनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लिया। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य रूस यूक्रेन संघर्ष के बीच स्थायी और न्यायपूर्ण शांति की संभावनाओं पर विचार करना था।
कर्मचारियों के लिए Good News! DA में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी, जानें खाते में कितना आएगा पैसा
कैबिनेट बैठक के बाद सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। महंगाई भत्ता मुद्रास्फीति से जुड़ा हुआ है और साल में दो बार, आमतौर पर जनवरी और जुलाई में, इसमें संशोधन किया जाता है। इसकी गणना औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर की जाती है, जिसे श्रम मंत्रालय के अधीन श्रम ब्यूरो द्वारा हर महीने जारी किया जाता है।
Women Reservation Bill पर Priyanka Gandhi का बड़ा हमला, सत्ता में बने रहने की Govt की साजिश
महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में असफल होने के बाद सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि संवैधानिक संशोधन विधेयक केंद्र सरकार की 'षड्यंत्र' है, जिसका उद्देश्य देश में हमेशा के लिए शासन करना और लोकतंत्र को कमजोर करना है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पर भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव है, जो 'स्पष्ट' हो चुका है और जनता को साफ दिखाई दे रहा है।
संसद का Budget Session समाप्त, महिला आरक्षण बिल अटका, जानें क्या रहा सत्र का लेखा-जोखा
संसद के दोनों सदनों को आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही संसद का बजट सत्र समाप्त हो गया, जो इस वर्ष 28 जनवरी को शुरू हुआ था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को बताया कि इस सत्र में कुल 31 बैठकें हुईं और सदन की कार्यवाही 151 घंटे तथा 42 मिनट तक चली। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कार्य उत्पादकता 93 प्रतिशत रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य दलों के प्रमुख नेता सदन में मौजूद थे। बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किए जाने के साथ हुई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ऐसी जोरदार भिड़ंत सामने आई है, जिसकी कल्पना कुछ समय पहले तक असंभव मानी जाती थी। लेकिन अब हालात इतने बदल चुके हैं कि अमेरिका खुद इजराइल के पर कतरने पर उतर आया है। पूरी कहानी की शुरुआत उस समय हुई जब ट्रंप ने अचानक ऐलान कर दिया कि इजराइल अब लेबनान पर कोई भी हवाई हमला नहीं करेगा और यह अमेरिका की ओर से लागू किया गया प्रतिबंध है। ट्रंप ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि अब बहुत हो चुका है और इजराइल को हर हाल में रुकना होगा। यह बयान किसी सामान्य अपील जैसा नहीं था, बल्कि एक सीधे आदेश की तरह था, जिसे इजराइल के पास मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
शनिवार की सुबह केरल के मलप्पुरम जिले के पांग गांव के लिए किसी बुरे सपने की तरह रही। जब नौ एंबुलेंसों का काफिला एक साथ गांव की सीमा में दाखिल हुआ, तो हर आंख नम थी और पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। ये वही सहकर्मी और परिजन थे जो शुक्रवार सुबह एक साथ खुशियां मनाने और घूमने निकले थे, लेकिन नियति ने उन्हें बेजान शरीर के रूप में वापस भेजा। मलप्पुरम जिले के पांग गांव स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में शनिवार को सामूहिक शोक का माहौल देखने को मिला, जब पल्लिपरंबा सरकारी लोअर प्राइमरी स्कूल से जुड़े शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और उनके परिजनों के शव वहां लाए गए।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक स्तर पर तेल-गैस की कीमतों में आए उछाल के बीच भारत ने अपनी 'पड़ोसी प्रथम' (Neighborhood First) नीति को मज़बूती से लागू किया है। भारत ने संकट की इस घड़ी में न केवल बांग्लादेश को भारी मात्रा में ईंधन की आपूर्ति की है, बल्कि अन्य समुद्री देशों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कदम बढ़ाए हैं।
अन्य न्यूज़















