Top 10 Breaking News 23 June 2026 | Lucknow Aliganj Fire | Bharat Tiwari Encounter Controversy| Mumbai Monsoon Update | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Lucknow Aliganj Fire
ANI
रेनू तिवारी । Jun 23 2026 4:17PM

Breaking News 23 June 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Breaking News 23 June 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर! उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे सेना में शामिल, श्रीकांत शिंदे की चेतावनी- 'यह सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है'

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बहुत बड़ा भूचाल आ गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को अब तक का सबसे बड़ा झटका देते हुए उसके 6 मौजूदा सांसदों ने सोमवार को पाला बदल लिया और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया। इस दलबदल के बाद सूबे की सियासत में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बड़े सियासी धमाके के ठीक एक दिन बाद, शिवसेना नेता और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ऐसे कई और 'सरप्राइज़' देखने को मिलेंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई एक बेहद अहम बैठक से उनके कई विधायक भी नदारद रहे, जिससे उद्धव गुट में और टूट की आशंकाएं गहरा गई हैं।

Mumbai Monsoon Update | मुंबई में मॉनसून का काउंटडाउन! अगले 48 घंटों में दस्तक दे सकता है दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, IMD ने दी अहम जानकारी

मुंबईकरों के लिए उमस भरी गर्मी से राहत की बड़ी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों के भीतर मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आधिकारिक आगमन की पूरी संभावना है। शुरुआत में धीमी और असमान रफ्तार के बाद अब मॉनसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। सोमवार को मुंबई के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। हालांकि, मौसम विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह मॉनसून की आधिकारिक बारिश नहीं ब

मैसूर में खौफनाक त्रासदी! शादी से ठीक एक दिन पहले होने वाली दुल्हन और माता-पिता ने किया सुसाइड! पड़ोसी युवक गिरफ्तार

कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी की खुशियाँ चंद पलों में मातम में बदल गईं। अपनी बेटी की शादी से ठीक एक दिन पहले, 21 वर्षीय होने वाली दुल्हन और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम के पीछे सामाजिक बदनामी और मानसिक उत्पीड़न को वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए परिवार को प्रताड़ित करने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Bharat Tiwari Encounter Controversy | गैंगस्टर या जनता की आवाज़? बिहार में हुई इस मौत पर क्यों उबला देश, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

बिहार के भोजपुर जिले में हुए एक पुलिस एनकाउंटर ने पूरे देश में एक नया राजनीतिक और कानूनी विवाद खड़ा कर दिया है। 17 जून को एक कथित पुलिस मुठभेड़ में भोजपुर के बिलौटी गाँव के रहने वाले 26 वर्षीय भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहाँ पुलिस उसे अपराधी बता रही है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय जनता और परिवार उसे जन-मुद्दे उठाने वाला 'मसीहा' करार दे रहे हैं। इस एनकाउंटर की गूँज अब देश की सबसे बड़ी अदालत (सुप्रीम कोर्ट) तक पहुँच चुकी है, जिससे यह मामला बेहद संवेदनशील हो गया है।

Lucknow Aliganj Fire | साथ पढ़े, साथ काम किया और साथ ही दुनिया छोड़ गए कानपुर के दो पक्के दोस्त, माँ को अब तक नहीं दी गई बेटे की मौत की खबर

लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड ने न सिर्फ 15 मासूमों की जिंदगी छीन ली, बल्कि कई हंसते-खेलते परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दे दिए हैं। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में कानपुर के दो बेहद पक्के दोस्त—28 वर्षीय संयम विज और 25 वर्षीय सूरजभान सिंह—भी शामिल हैं। दोनों बरसों से गहरे दोस्त थे, एक साथ एनिमेशन स्टूडियो में काम करते थे और नियति का क्रूर खेल देखिए कि दोनों ने इस दुनिया को भी एक साथ ही अलविदा कह दिया। इस दोहरी त्रासदी की खबर जैसे ही कानपुर पहुंची, दोनों युवकों के मोहल्ले में मातम पसर गया। जो दोस्त पूरे इलाके में अपनी जिंदादिली के लिए जाने जाते थे, आज उनके घरों से सिर्फ चीखें और सिसकियां सुनाई दे रही हैं।

Pune Lohagarh Fort Murder | होने वाली दुल्हन का खौफनाक खेल! प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को दिया 350 फीट गहरी खाई में धक्का, ऐसे खुला राज

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित मशहूर लोहगढ़ किले पर हुई 25 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में एक बेहद हैरान और खौफनाक करने वाला खुलासा हुआ है। जिसे शुरुआती जांच में फोटो लेते समय पैर फिसलने से हुआ एक 'हादसा' माना जा रहा था, वह असल में सोची-समझी साजिश के तहत की गई बेरहम हत्या निकली। पुलिस जांच के अनुसार, केतन की मंगेतर सिया गोयल (20 वर्ष) ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी (22 वर्ष) के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का मंत्रिपरिषद से इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से किया मंजूर

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल (मोदी 3.0) की कैबिनेट में जॉर्ज कुरियन का सफर समाप्त हो गया है। उन्हें केंद्र सरकार में शामिल हुए अभी एक साल से भी कम का समय हुआ था।

Sharad Pawar की NCP पर BJP की नज़र! 8 में से 5 सांसद NDA में शामिल होने को तैयार?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 सांसदों और उसके बाद शिवसेना (UBT) के छह लोकसभा सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के बाद, मीडिया और राजनीतिक जानकारों की नज़र अब NCP (शरदचंद्र पवार) पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (SP) के आठ लोकसभा सांसदों में से पांच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। जानकारों का मानना ​​है कि इन अटकलों की वजह से पवार के NCP गुट पर भारी दबाव बन गया है। 

AAP छोड़ने के बाद Raghav Chadha की Punjab वापसी, BJP में मिलेगी अहम जिम्मेदारी?

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को पंजाब का दौरा किया। अप्रैल में आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा था। उन्होंने लुधियाना में भाजपा की एक अहम बैठक में हिस्सा लिया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की थी। इस बैठक का मकसद 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाना था। चड्ढा ने एक और सांसद राजिंदर गुप्ता के साथ बैठक में भाग लिया। गुप्ता ने भी आप छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

'मैं समस्याओं को सुलझाने वाला हूँ', Donald Trump ने Benjamin Netanyahu को संभालने का दावा किया, US-Iran Peace Talks के बीच इजराइल से बढ़े मतभेद

मध्य पूर्व (Middle East) में दशकों पुराने तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। स्विट्जरलैंड में दोनों देशों के बीच हुए पहले दौर के ऐतिहासिक समझौते के बाद कूटनीतिक हलचलें तेज हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरी शांति प्रक्रिया पर गहरा भरोसा जताया है। खुद को एक कुशल "प्रॉब्लम सॉल्वर" (समस्याओं को सुलझाने वाला) बताते हुए ट्रंप ने उन आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस शांति वार्ता को पटरी से उतार सकते हैं। हालांकि, दूसरी ओर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सख्त तेवरों ने यह साफ कर दिया है कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर इजराइल अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करने वाला है।।

All the updates here:

अन्य न्यूज़