Top 10 Breaking News 24 August 2026 | Iran-US Economic War | Operation Sindoor | Singheshwar Temple Stampede | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Iran-US Economic War
AI Generated Image
रेनू तिवारी । Aug 24 2026 5:28PM

Breaking News 24 August 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Breaking News 24 August  2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

बंबीहा गैंग पर Amit Shah का कड़ा प्रहार, Malaysia से डिपोर्ट किए गए 3 कुख्यात Gangsters

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (24 अगस्त) को बताया कि बंबिहा गैंग से जुड़े तीन भगोड़े गैंगस्टरों को मलेशिया से डिपोर्ट किया गया है। इन पर जबरन वसूली, सीमा पार हथियारों की तस्करी और नशीले पदार्थों की तस्करी समेत कई अपराधों के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि इन भगोड़ों - जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह - को पकड़कर भारत लाया गया है। एक्स पर एक पोस्ट में शाह के ऑफ़िस ने कहा कि भारतीय एजेंसियों ने मलेशिया में तीन फ़रार भारतीय गैंगस्टर्स को पकड़ा, उन्हें भारत डिपोर्ट किया और पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

Allahabad High Court IAS Officer | 'मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की...' महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक और न्यायिक हलकों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीनियर IAS अधिकारी और देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल के रवैये पर कड़ा रुख अपनाया। हाईकोर्ट ने एक निचली अदालत की महिला जज को फोन कर कथित रूप से प्रभावित करने और डराने-धमकाने के मामले को आपराधिक अवमानना (Criminal Contempt) के तहत सुनवाई के लिए संबंधित पीठ को सौंपने का निर्देश दिया है। जस्टिस सैयद कमर हसन रिज़वी की पीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कथित टेलीफोनिक बातचीत की भाषा और लहजे से प्रथम दृष्टया यह साफ आभास होता है कि अदालत के पीठासीन अधिकारी को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। अदालत ने इसे 'चौंकाने वाला' करार दिया कि कोई प्रशासनिक अधिकारी किसी लंबित मुकदमे के सिलसिले में सीधे जज से फोन पर संपर्क करे।

अचानक मोदी के लिए क्या तोहफा लेकर भारत आ रहे पुतिन? बुरी तरह घबरा गए अमेरिका-चीन

दुनिया की नजरें टिकी है सिर्फ और सिर्फ भारत पर क्योंकि बहुत जल्द दिल्ली की धरती पर वो हलचल मचने वाली है जिसकी गूंज सीधे बीजिंग और वाशिंगटन तक सुनाई देगी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक बार फिर भारत आ रहे हैं और वह भी महज 9 से 10 महीने के भीतर। जैसे ही यह खबर बाहर आई ग्लोबल पॉलिटिक्स में भूचाल आ गया है और वजह बिल्कुल साफ है। सितंबर के महीने में भारत में सजने जा रहा है ब्रिक्स का ऐसा महामंच जो दुनिया का पूरा पावर बैलेंस बदल कर रख देगा। दरअसल आपको बता दें कि 12 से 13 सितंबर को दिल्ली में ब्रिक्स का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। 

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई

मोहब्बत की राह में सरहदें अक्सर दीवार बन जाती हैं, लेकिन जब रिश्तों की डोर मजबूत हो तो बंद दरवाजों के बीच भी आसमान रास्ता बना देता है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा और वाघा-अटारी सीमा बंद हो गई। इसके साथ ही सिंध की सैकड़ों युवतियों के सपनों में सजा भारत में विवाह का सपना भी अधर में लटक गया। लेकिन इंतजार के लंबे और बेचैन महीनों के बाद आखिरकार उम्मीद ने फिर उड़ान भरी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की विशेष रियायत और सिंध के प्रतिष्ठित शदाणी दरबार के प्रयासों से कम से कम 150 पाकिस्तानी दुल्हनें अलग-अलग देशों के रास्ते भारत पहुंचीं और अपने जीवनसाथियों के साथ सात फेरे लेकर मांग में सिंदूर सजाया।

Singheshwar Temple Stampede | सावन के अंतिम सोमवार पर मधेपुरा के सिंगेश्वर मंदिर में मची भगदड़! बैरिकेड टूटने से आधा दर्जन लोग घायल

बिहार के मधेपुरा जिले में स्थित ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र बाबा सिंगेश्वरनाथ मंदिर में सावन के पवित्र महीने के अंतिम सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। तड़के से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। इसी दौरान मंदिर परिसर में क्षमता से अधिक भीड़ एकत्र होने और प्रवेश द्वार के पास अचानक एक सुरक्षा बैरिकेड के टूट जाने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस अप्रत्याशित घटना से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिसकी वजह से आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु दबकर घायल हो गए।

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: भारी विरोध के बाद परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द, CM विजय ने पोंगल पर दिया 3 मुफ़्त LPG सिलेंडर का तोहफ़ा!

तमिलनाडु की राजनीति और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर सोमवार को राज्य विधानसभा के बजट सत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। एक ओर जहां राज्य सरकार ने स्थानीय ग्रामीणों के व्यापक विरोध और पर्यावरणीय चिंताओं के कारण चेन्नई के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (परंदूर एयरपोर्ट) की योजना को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया, वहीं दूसरी ओर आम जनता को राहत देते हुए मुफ़्त रसोई गैस और मुफ्त बस यात्रा के विस्तार जैसी बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया।

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल सोमवार को चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच रहे हैं, जहां वे चीनी विदेश मंत्री और अपने समकक्षी वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों (SR) की 25वें दौर की वार्ता में भाग लेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने और सैन्य गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में कूटनीतिक प्रयास तेज कर रहे हैं। आगामी वार्ता इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले हो रही है। हालांकि शी के दौरे की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों पक्षों के अधिकारी उनके शामिल होने को लेकर आशावादी हैं।

महाराष्ट्र में लापरवाही का कहर! अमरावती NICU में लगी भयानक आग! हादसे में 3 नवजातों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के अमरावती शहर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सोमवार तड़के ज़िला महिला अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, अस्पताल कर्मियों और राहत दल की सतर्कता से 36 अन्य नवजात शिशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के एनआईसीयू में एक वेंटिलेटर में तड़के करीब सवा तीन बजे आग लग गई। इकाई के इस हिस्से में समय से पहले जन्मे और गंभीर रूप से बीमार शिशुओं को देखरेख के लिए रखा जाता है। अमरावती के पुलिस आयुक्त राकेश ओला के अनुसार, यह हादसा तड़के करीब 3:15 से 4:00 बजे के बीच अस्पताल की नई इमारत में स्थित NICU वार्ड में हुआ।

G7 समिट का अनदेखा किस्सा: PM Modi नहीं चाहते थे प्रेस वार्ता, पर ऐन मौके पर 'भूल' गए Donald Trump, 45 मिनट तक पूछे गए सवाल!

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहुचर्चित मुलाकात को लेकर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने एक बड़ा और दिलचस्प खुलासा किया है। गोर के अनुसार, भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बैठक से ठीक पहले अमेरिका से खास गुजारिश की थी कि इस वार्ता के बाद कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस या सवाल-जवाब का सत्र न रखा जाए। राष्ट्रपति ट्रंप शुरुआत में इसके लिए तैयार हो गए थे, लेकिन ऐन मौके पर वे इस अनुरोध को भूल गए और पत्रकारों से सवाल आमंत्रित कर बैठे। PM मोदी और ट्रंप की यह मुलाकात 17 जून को फ्रांस के एवियन-लेस-बेन्स में G7 समिट के दौरान हुई थी।

Iran-US Economic War | 'तेल की एक भी बूंद एक्सपोर्ट नहीं होने देंगे', ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर दी 'इकोनॉमिक वॉर' की बड़ी चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच गहराता तनाव अब वैश्विक ऊर्जा संकट में बदलता दिख रहा है। ईरान ने सोमवार को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि अमेरिका उसके खिलाफ 'आर्थिक युद्ध' (Economic War) जारी रखता है, तो वह होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से खनिज तेल का निर्यात पूरी तरह ठप्प कर देगा। इस अहम समुद्री मार्ग से दुनिया के कुल कच्चे तेल की आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है। उसने देशों को ईरान के खिलाफ अमेरिका की उस लड़ाई में साथ न देने की चेतावनी भी दी, जो पांच महीने से ज़्यादा समय से चल रही है।

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाया है। रविवार देर रात खैबर जिले में पुलिस और फ्रंटियर कोर (FC) की एक संयुक्त जांच चौकी (Joint Checkpost) पर हुए घातक आतंकी हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बलों ने व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़