Top 10 Breaking News 26 September 2026 | toxic liquor in Nagaland 19 people died | Nagpur-Mumbai Duranto Express | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

LIQER
ANI
रेनू तिवारी । Sep 26 2026 4:16PM

Top 10 Breaking News 26 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Top 10 Breaking News 26 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

'पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे', संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के झूठ और दोहरे रवैये की हवा निकाल दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ द्वारा भारत के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी और जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के बाद भारत ने अपने 'राइट-ऑफ-रिप्लाई' (जवाब देने के अधिकार) के तहत बेहद तीखी और करारी प्रतिक्रिया दी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए आतंकवाद, मानवाधिकार, लोकतंत्र और अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर उसे जमकर लताड़ा।

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- 'ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल'
भारतीय रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार की रात नागपुर से मुंबई जा रही सुपरफास्ट नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की खतरनाक घटना सामने आई है। इस हमले में ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया, जिससे कोच के अंदर बैठा एक यात्री मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेन को वर्धा स्टेशन पर रोका गया और करीब आधे घंटे तक उसकी जांच की गई। जांच के बाद ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हो गई। इस बीच, पुलिस जांच कर रही है कि असल में पत्थर किसने फेंके थे।

'BJP मुझसे सलाह नहीं लेती', पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का छलका दर्द, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं पर लगाया विराम
पंजाब विधानसभा चुनावों से कुछ ही महीने पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। पंजाब के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी खुलकर सामने आई है। 84 वर्षीय अनुभवी राजनेता ने कहा कि पंजाब की राजनीति में छह दशकों से अधिक का अनुभव होने के बावजूद बीजेपी का शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व राज्य के नीतिगत और  राजनीतिक मामलों में उनसे कोई राय या सलाह नहीं लेता है।

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ 'आसमान का सिकंदर', जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट
भारतीय वायु सेना (IAF) की रीढ़ रहे MiG-21 फाइटर जेट्स को अपनी अंतिम औपचारिक उड़ान भरे हुए एक साल का समय बीत चुका है। छह दशकों से अधिक समय तक देश की सुरक्षा में तैनात रहे इस भरोसेमंद विमान ने 1965, 1971 के युद्धों से लेकर 2019 के बालाकोट स्ट्राइक के बाद के हवाई मुकाबले तक अपनी असाधारण क्षमता साबित की। चंडीगढ़ एयरबेस से अपनी अंतिम उड़ान भरने के बाद से ही सैन्य और विमानन प्रेमियों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि रिटायरमेंट के बाद इतने विशाल बेड़े का IAF क्या कर रही है?

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद
इससे पहले इस हफ़्ते, फडणवीस ने मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर और धाराशिव में सूखे जैसे हालात को "बेहद गंभीर" बताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों ज़िलों में इस साल सामान्य से आधी बारिश हुई है और प्रभावित किसानों को हर संभव मदद का वादा किया। उन्होंने लातूर की निलंगा तहसील का दौरा किया, जो पानी की कमी और फ़सल के नुकसान से जूझ रही है, और वहाँ किसानों से बातचीत की। बाद में उन्होंने धाराशिव ज़िले के कुछ हिस्सों का दौरा किया और पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर ज़िले के बारशी इलाक़े में सोयाबीन की फ़सलों का भी जायज़ा लिया।

शराबबंदी वाले Nagaland में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, मामले की जांच के लिए SIT गठित
नागालैंड में पिछले दो दिनों में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इन मौतों की जांच करने और राज्य में मिलावटी शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। बता दें कि राज्य में 1990 से शराब पर पाबंदी लागू है। पुलिस ने बताया कि कथित अवैध शराब पीने से मोकोकचुंग ज़िले में आठ और तुएनसांग ज़िले में 11 लोगों की मौत हुई है। सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस वेसुप्रा केज़ो ने शनिवार को कहा कि संदिग्ध मिलावटी शराब से हुई मौतों की जांच करने और शराब के स्रोत व सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस आई. बुंगलांग चांग की अध्यक्षता में एक SIT का गठन किया गया है।

INDIA ब्लॉक का बड़ा दांव! 30 सितंबर को दिल्ली में महाबैठक, चुनाव आयोग के खिलाफ बन रही बड़ी रणनीति
विरोधी दलों के गठबंधन INDIA ब्लॉक की 30 सितंबर को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नए कदम उठाने जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर यह बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता अभिषेक बनर्जी के शामिल होने की पूरी उम्मीद है।

Guwahati University Student Death | होमस्टे में पंखे से लटकी मिली 22 वर्षीय छात्रा, हत्या या आत्महत्या? जांच में उलझी गुवाहाटी पुलिस
असम के गुवाहाटी स्थित आजारा इलाके के एक होमस्टे में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय छात्रा निमिषा ठाकुरिया संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। घटना के समय छात्रा के साथ मौजूद उसके पुरुष मित्र और बॉयफ्रेंड आसिफ अली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि आरोपी आसिफ का दावा है कि छात्रा ने आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे बिना गहन जांच और फॉरेंसिक सबूतों के इस दावे को स्वीकार नहीं करेंगे।

Asian Games 2026 | एशियन गेम्स में 18 साल की Anahat Singh का ऐतिहासिक धमाका, स्क्वॉश फ़ाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास
भारतीय स्क्वॉश की 18 वर्षीय उभरती सितारा अनाहत सिंह ने अपनी अद्भुत खेल भावना और जुझारूपन का परिचय देते हुए इतिहास रच दिया है। नागोया में आयोजित एशियन गेम्स के महिला सिंगल्स सेमी-फ़ाइनल में अनाहत ने दो गेम से पिछड़ने के बाद ज़बरदस्त वापसी करते हुए दुनिया की छठवें नंबर की जापानी खिलाड़ी सातोमी वातानाबे को हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ अनाहत सिंह एशियाई खेलों के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। अब वे लॉस एंजिल्स (LA) ओलंपिक्स 2028 का टिकट हासिल करने से महज़ एक जीत दूर हैं।

'2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा', विराट कोहली का बड़ा ऐलान
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने भविष्य के इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आयोजित होने वाला 2027 वनडे वर्ल्ड कप भारतीय जर्सी में उनका आखिरी विश्व कप होगा। तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से पहले कोहली ने साफ कर दिया कि उनका एकमात्र लक्ष्य भारत को विश्व विजेता बनाना है, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े।

All the updates here:

अन्य न्यूज़