Top 10 Breaking News 29 April 2026 | PM Modi Inaugurated Ganga Expressway | Diamond Harbour | Sonam Raghuvanshi Get Bail | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Breaking News 29 April 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Breaking News 29 April 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान सबकी नजरें दक्षिण 24 परगना की सबसे चर्चित सीट डायमंड हार्बर पर टिकी रहीं। तृणमूल कांग्रेस के 'नंबर 2' और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के इस गढ़ में बुधवार को सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम दिखे, जो आमतौर पर किसी युद्ध क्षेत्र में नजर आते हैं। आतंकवाद-रोधी एजेंसी NIA, CRPF और CISF के जवानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और 'सिंघम' कहे जाने वाले अजय पाल शर्मा की यहां तैनाती ने इस चुनाव को और भी संवेदनशील बना दिया है।
पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भारत की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा क्षेत्र के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें स्थिर रहने से सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ती लागत और पंपों पर स्थिर कीमतों के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में तेल कंपनियों को हो रहा नुकसान इस प्रकार है: पेट्रोल: ₹14 प्रति लीटर का घाटा। डीजल: ₹18 प्रति लीटर का घाटा।
भारत की धरती पर नशे के जहर का कारोबार कर खासतौर पर युवा पीढ़ी को बर्बादी की राह पर ले जाने को आतुर अंतरराष्ट्रीय गिरोहों पर मोदी सरकार का शिकंजा कस चुका है। वर्षों तक कानून को धता बताकर विदेशों में छिपे बैठे ड्रग माफिया अब सुरक्षित नहीं हैं। हम आपको बता दें कि एक बड़ा और निर्णायक वार करते हुए भारत ने कुख्यात तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को तुर्की से वापस लाकर अपनी गिरफ्त में ले लिया है। यह कार्रवाई उस पूरे नेटवर्क के खिलाफ खुली जंग का ऐलान है जिसने देश की युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचाया।
कानून की दुनिया में एक छोटी सी चूक भी बड़े परिणामों का कारण बन सकती है। मेघालय में अपने हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को अदालत ने जमानत दे दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में सोनम की रिहाई का रास्ता किसी सबूत के अभाव ने नहीं, बल्कि पुलिस की एक 'टाइपिंग की गलती' ने साफ किया है।
Diamond Harbour में EVM पर BJP बटन पर टेप, Election Commission का बड़ा Action, पुनर्मतदान का आदेश
डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सीट, जिसका प्रतिनिधित्व अभिषेक बनर्जी करते हैं, फाल्टा मतदान से पहले एक प्रमुख तनाव का केंद्र बन गई है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और बनर्जी के सहयोगी जहांगीर खान तनाव के केंद्र में रहे हैं, खासकर पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा के साथ हुई झड़प के बाद। मतदान की पूर्व संध्या पर शर्मा द्वारा खान और उनके परिवार को मतदान में बाधा न डालने की चेतावनी पहले ही सुर्खियों में आ चुकी थी। मतदान के दिन फाल्टा से ईवीएम में खराबी और छेड़छाड़ के नए आरोपों ने आग में घी डाल दिया है। भाजपा उम्मीदवार देबांशु पांडा ने तृणमूल कांग्रेस पर जानबूझकर मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया है, जिससे निर्वाचन क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
हरदोई से PM Modi का बड़ा ऐलान- BJP 5 राज्यों में बनाएगी जीत की Hat-trick
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरठ और प्रयागराज के बीच बना यह एक्सप्रेसवे मां गंगा का आशीर्वाद है और इससे दोनों शहरों के बीच आवागमन सुगम हो सकेगा। उन्होंने इस राजमार्ग को उत्तर प्रदेश की जीवनरेखा बताया। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनावों के बारे में भी बात की और कहा कि दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में लोग मतदान करने निकले। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के विपरीत, इस बार चुनाव भय के माहौल के बिना संपन्न हो रहे हैं। इसे लोकतंत्र के सुदृढ़ होने का संकेत बताते हुए उन्होंने मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए बंगाल के लोगों की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का बुधवार को हरदोई के मल्लावां में उद्घाटन किया। आधिकारिक बयान के अनुसार लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा के समय को वर्तमान 10-12 घंटे से घटाकर लगभग छह घंटे कर देगा। इसमें कहा गया कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित 12 प्रमुख जिलों को जोड़ता है।
गाजियाबाद के वैभव खंड (इंद्रापुरम) स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऊंची इमारत की 9वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और टावर की कम से कम 7 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, लेकिन सोसाइटी के बुनियादी ढांचे और संकरी गलियों ने दमकलकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
Bengal Election Phase 2: हिंसा और तनाव के बीच बंपर Voting, Bhabanipur बना सियासी जंग का अखाड़ा
पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान में पूर्वाह्न 11 बजे तक 142 विधानसभा सीट पर 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि भवानीपुर सीट पर उस समय तनाव व्याप्त हो गया जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी ने एक ही बूथ क्षेत्र में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया तथा कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्व बर्धमान जिलों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें दिखीं।
ओड़िशा के क्योंझर जिले से दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक आदिवासी व्यक्ति, जीतू मुंडा, अपनी दिवंगत बहन का कंकाल कंधे पर लादे ओडिशा ग्रामीण बैंक की मलिपासी शाखा ले जाते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल गया और लोगों ने बैंक की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए।
अन्य न्यूज़
















