ब्रिक्स बैंक ने भारत, रूस के लिए 40 करोड़ डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

Brics Bank approves $400 million loans for India, Russia

शंघाई के ब्रिक्स नव विकास बैंक (एनडीबी) ने भारत और रूस में दो बुनियादी ढांचा और टिकाऊ विकास परियोजनाओं के लिए 40 करोड़ डॉलर का ऋण देने की मंजूरी दी है

बीजिंग। शंघाई के ब्रिक्स नव विकास बैंक (एनडीबी) ने भारत और रूस में दो बुनियादी ढांचा और टिकाऊ विकास परियोजनाओं के लिए 40 करोड़ डॉलर का ऋण देने की मंजूरी दी है। ऋण का उपयोग भारत में इंदिरा गांधी नहर प्रणाली के पुनर्वास के लिए और रूस में उफा सिटी शहर को एम-5 फेडरल हाइवे से जोड़ने के लिए टोल परिवहन गलियारे के निर्माण के लिए किया जाएगा।

एडीबी के अध्यक्ष के वी कामत के हवाले से समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि एनडीबी की स्थापना ब्रिक्स और अन्य उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों में अवसंरचना और टिकाऊ विकास के लिए संसाधनों को जुटाने के खातिर हुई थी और आज स्वीकृत दोनों परियोजनाएं बैंक के कामकाज और हमारे सदस्य देशों की राष्ट्रीय विकास योजनाओं के अनुरूप हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़