Cabinet ने CIE निर्माण को गति देने के लिए मंजूर की 11000 करोड़ रुपये की योजना

Cabinet ने CIE निर्माण को गति देने के लिए मंजूर की 11000 करोड़ रुपये की योजना
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में निर्माण और बुनियादी ढांचा उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दे दी है। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2033-34 तक आठ वर्षों के लिए लागू की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य देश में आयात पर निर्भरता घटाकर घरेलू स्तर पर उन्नत मशीनों का निर्माण तेज करना है।

(शीर्षक में शब्द ठीक करते हुए रिपीट) नयी दिल्ली, 25 नवंबर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण (सीआईई) विनिर्माण परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि यह योजना आठ वर्षों (वित्त वर्ष 2026-27 से 2033-34 तक) के लिए लागू होगी। वैष्णव ने कहा कि भारत का निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण उद्योग दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उद्योग है।

वित्त वर्ष 2024-25 में इसका बाजार आकार 97,000 करोड़ रुपये था, लेकिन इस क्षेत्र की करीब 45 प्रतिशत जरूरतें आयात से पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य अत्याधुनिक निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण की क्षमता विकसित करना और वैश्विक बाजार में भारत की प्रमुख भूमिका सुनिश्चित करना है। योजना के दायरे में उपकरणों की सात श्रेणियां शामिल हैं, जिनका पूरी तरह या बड़े पैमाने पर आयात किया जाता है।

इनमें सुरंग खोदने वाली मशीनें, ऑफ-हाईवे ट्रक, खुदाई करने वाली मशीनें (एक्सकेवेटर), क्रेन, लोडर, पाइलिंग रिग और ड्रिलिंग मशीनें शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़