Capital Group ने IIFL Finance में 374 करोड़ रुपये में खरीदी 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी

वित्तीय सेवा कंपनी Capital Group ने खुले बाजार सौदों के जरिए IIFL Finance में 374 करोड़ रुपये में 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा एनएसई पर 590 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर फेयरफैक्स इंडिया की अनुषंगी एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स के साथ हुआ। इस बिक्री के बाद आईआईएफएल फाइनेंस में एफआईएच मॉरीशस की हिस्सेदारी घटकर 13.69 प्रतिशत रह गई है।
वित्तीय सेवा कंपनी कैपिटल ग्रुप ने खुले बाजार के सौदों के जरिये आईआईएफएल फाइनेंस में फेयरफैक्स इंडिया की सहयोगी इकाई से 374 करोड़ रुपये में 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। एनएसई पर मौजूदा सौदे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। अमेरिका स्थित कैपिटल ग्रुप ने अपनी दो सहयोगी इकाइयों स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक और अमेरिकन फंड्स इंश्योरेंस सीरीज ग्लोबल स्मॉल कैपिटलाइजेशन फंड के जरिये आईआईएफएल फाइनेंस के कुल 63,39,355 शेयर खरीदे जो कंपनी की 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, सौदा बृहस्पतिवार को 590 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ जिससे सौदे का कुल मूल्य 374.02 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर, फेयरफैक्स इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स ने इतनी ही संख्या में शेयर इसी कीमत पर बेचे। इस ताजा सौदे के बाद आईआईएफएल फाइनेंस में एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स की हिस्सेदारी घटकर 15.18 प्रतिशत से 13.69 प्रतिशत रह गई।
हिस्सेदारी बिक्री के बावजूद फेयरफैक्स इंडिया की यह सहयोगी इकाई मुंबई स्थित इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) की सबसे बड़ी सार्वजनिक शेयरधारक बनी हुई है।
अन्य न्यूज़















