उपभोक्ता सशक्तीकरण सप्ताह 14-20 मार्च के बीच मनाया जाएगा

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 13 2022 7:41AM
विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ‘उपभोक्ता सशक्तीकरण सप्ताह’ में प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष, यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धि के वैभवशाली इतिहास का जश्न मनाया जाएगा। गौरतलब है कि 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।
नयी दिल्ली|उपभोक्ता मामलों का विभाग 14 से 20 मार्च के दौरान ‘उपभोक्ता सशक्तीकरण सप्ताह’ का आयोजन करेगा।
विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ‘उपभोक्ता सशक्तीकरण सप्ताह’ में प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष, यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धि के वैभवशाली इतिहास का जश्न मनाया जाएगा। गौरतलब है कि 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।
इस दौरान विभाग देशभर में कई स्थानों पर कई गतिविधियों का आयोजन करेगा। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित होगा और इसकी इस वर्ष की थीम है ‘‘फेयर डिजिटल फाइनेंस’।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़













