कच्चे तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल से अधिक का उछाल

crude oil

कच्चे तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल से अधिक का उछाल आया है।इसके लिए रूस के खिलाफ कठोर प्रतिबंधों के बढ़ते आह्वान के बीच यूक्रेन में संघर्ष के गहराने को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस बीच, लीबिया की राष्ट्रीय तेल कम्पनी ने कहा कि एक सशस्त्र समूह ने दो महत्वपूर्ण तेल क्षेत्रों को बंद कर दिया था।

तोक्यो। रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की बढ़ती मांग के बीच तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल से अधिक का उछाल आया और सोमवार को शेयर बाजार में तेजी से गिरावट आयी। ब्रेंट कच्चा तेल सोमवार तड़के कुछ समय के लिए 10 डॉलर से बढ़कर लगभग 130 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इसे भी पढ़ें: CBI ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को किया गिरफ्तार

इसके लिए रूस के खिलाफ कठोर प्रतिबंधों के बढ़ते आह्वान के बीच यूक्रेन में संघर्ष के गहराने को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस बीच, लीबिया की राष्ट्रीय तेल कम्पनी ने कहा कि एक सशस्त्र समूह ने दो महत्वपूर्ण तेल क्षेत्रों को बंद कर दिया था, जिसके बाद तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़