Cube Highways Trust InvIT की बाजार में मजबूत एंट्री, 3% से ज्यादा तेजी पर बंद

Cube Highways
AI Image

क्यूब हाईवेज ट्रस्ट इनविट का शेयर कारोबार के पहले दिन बीएसई और एनएसई पर तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ। 5,000 करोड़ रुपये का यह इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट सार्वजनिक निर्गम के बाद बाजार में सूचीबद्ध हुआ है। एक बयान के अनुसार यह भारत में किसी इनविट के निजी से सार्वजनिक मंच में बदलाव का पहला मामला है।

क्यूब हाईवेज ट्रस्ट इनविट का निर्गम कारोबार के पहले दिन तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ। कंपनी का 5,000 करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) सार्वजनिक निर्गम पिछले सप्ताह बंद हुआ था। एक बयान के अनुसार यह सूचीबद्धता भारत में किसी इनविट के निजी तौर पर सूचीबद्ध मंच से सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध मंच में पहले बदलाव का प्रतीक है।

क्यूब हाईवेज ट्रस्ट की यूनिट ने बीएसई और एनएसई, दोनों में 152 रुपये प्रति यूनिट के निर्गम मूल्य से 1.97 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 155 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बीएसई में यूनिट 3.21 प्रतिशत बढ़कर 156.88 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई में यह 3.26 प्रतिशत बढ़कर 156.96 रुपये पर बंद हुआ।

इसका बाजार मूल्यांकन 21,085.77 करोड़ रुपये रहा। क्यूब हाईवेज ट्रस्ट के शुरुआती सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 9.35 गुना अभिदान मिला था। इस पेशकश के लिए कीमत का दायरा 151-152 रुपये प्रति यूनिट था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़