अडाणी ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट, जानें क्या है मूल कारण

adani group
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

सप्ताह की पहले दिन भी अदानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर तेजी से गिर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस गिरावट के पीछे बड़ा कारण है। बीते हफ्ते ही सेबी ने अडानी की 6 कंपनियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। अडानी इंटरप्राइजेज को दो कारण बताओं नोटिस से भी जारी कर चुका है।

भारतीय शेयर बाजार बीते कुछ दिनों से एक दायरे में रहते हुए काम कर रहा है। शेयर बाजार में किसी तरह की बड़ी गिरावट भी देखने को नहीं मिली है। हालांकि इन दिनों भारतीय शेयर बाजार की बड़ी कंपनी अडानी ग्रुप पर बड़ा असर हुआ है। अडानी ग्रुप के शेयर लगातार नीचे गिरते जा रहे है। अडानी ग्रुप की कई कंपनियों के तिमाही नतीजे भी सामने आए है। इन नतीजों के मुताबिक अडानी ग्रुप की कंपनियों ने अच्छा कारोबार किया है। हालांकि कुछ दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट का दौर जारी है।

सप्ताह की पहले दिन भी अदानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर तेजी से गिर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस गिरावट के पीछे बड़ा कारण है। बीते हफ्ते ही सेबी ने अडानी की 6 कंपनियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। अडानी इंटरप्राइजेज को दो कारण बताओं नोटिस से भी जारी कर चुका है। 

वहीं जब से सेबी ने अडानी की कंपनियों को नोटिस दिया है तभी से उसके शेयरों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। सेबी की माने तो कंपनी ने लिस्टिंग एग्रीमेंट और डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट को लेकर नियम का उल्लंघन किया है। इन नियमों का उल्लंघन करने के कारण ही अडानी की कई कंपनियों को नोटिस मिला है जिसमें अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनामिक जोन, अडानी पावर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी विल्मर, अडानी टोटल गैस शामिल हैं। 

सेबी ने नोटिस अदानी समूह के खिलाफ लगाए गए हिडेनबर्ग रिसर्च के आरोपों की जांच के बाद जारी किए हैं। टीवी ने नोटिस देकर बताया कि कंपनी ने अपेक्षित अप्रूवल प्राप्त नहीं किया था। साथी कंपनी ने फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स में भी जरूरी जानकारियां साझा नहीं की है। सेबी द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद अदानी ग्रुप के कंपनियों के शेयर में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अदानी ग्रुप के शेयर बड़े उतार-चढ़ाव को देख रहे हैं। अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर चार फीसदी तक नीचे गिर गए हैं। अदानी पोर्ट्स के शेयर में भी चार प्रतिशत गिरावट आई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़