Bengal में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, दो लोग घायल

BJP workers
प्रतिरूप फोटो
creative common

आरोप पर पलटवार करते हुए, भाजपा के एक स्थानीय नेता ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने के बाद भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया और उसे एम्स कल्याणी में भर्ती कराया गया।

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह झड़प गायेशपुर में उस समय हुई जब केंद्रीय मंत्री एवं बोनगांव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शांतनु ठाकुर के समर्थन में एक जुलूस उस इलाके से गुजर रहा था जहां तृणमूल कांग्रेस की नुक्कड़ सभा हो रही थी।

तृणमूल कांग्रेस के नेता देबाशीष गांगुली ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर वह रास्ता अपनाया जहां हमारी नुक्कड़ सभा हो रही थी। हमारे कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जुलूस में मौजूद लोगों से माइक्रोफोन बंद करने का आग्रह किया लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने हमारी एक महिला कार्यकर्ता पर हमला किया।’’

आरोप पर पलटवार करते हुए, भाजपा के एक स्थानीय नेता ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने के बाद भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया और उसे एम्स कल्याणी में भर्ती कराया गया।

ठाकुर ने कहा, ‘‘घटना से पता चलता है कि तृणमूल कांग्रेस किस तरह से घबरा गई है क्योंकि वे अपनी जमीन खो रहे हैं। लोग ऐसे हमलों का जवाब देंगे।’’ अधिकारी ने बताया कि दो लोगों के मामूली रूप से घायल होने की खबर है लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़