आयकर विभाग का बयान: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अबतक चार करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल

आयकर विभाग ने बताया है कि आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अबतक चार करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। विभाग ने करदाताओं से 31 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले अपना रिटर्न दाखिल करने की अपील की है।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई आयकर विभाग ने सोमवार को कहा कि आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अबतक चार करोड़ आयकर रिटर्न भरे गये हैं। विभाग ने करदाताओं से 31 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले अपना रिटर्न दाखिल करने की अपील की है। विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर करदाताओं से 31 जुलाई से पहले आयकर रिटर्न एक (सहज) और दो भरने को कहा है।
आईटीआर-1 (सहज) एक सरल फॉर्म है, जिसे छोटे और मध्यम आय वर्ग के बड़ी संख्या में करदाताओं के लिए तैयार किया गया है। यह फॉर्म उन निवासी व्यक्तिगत करदाताओं के लिए है, जिनकी वार्षिक आय 50 लाख रुपये तक है और जिनकी आय वेतन, एक आवासीय संपत्ति तथा कृषि से सालाना 5,000 रुपये तक होती है। वहीं, आईटीआर-2 उन व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के लिए है, जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन उन्हें पूंजीगत लाभ से आय प्राप्त होती है।
अन्य न्यूज़














