Gold Price| सोने के दाम में फिर आई गिरावट, जानें क्या है नया भाव

gold shop
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 30 2024 5:01PM

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही घरेलू फैक्टर के कारण भी सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है जिससे आम जनता की जेब पर थोड़ी राहत आएगी।

अप्रैल महीने का आज अंतिम दिन है। इसके साथ ही सोने के भाव में भी फिर से बदलाव देखने को मिला है। अप्रैल के अंतिम दिन 22 और 24 कैरेट गोल्ड के दाम में गिरावट आई है। सोने के दाम में गिरावट आने से आम जनता को काफी राहत मिली है। 30 अप्रैल को सोने के रेट ₹300 तक काम हुए हैं। 

हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही घरेलू फैक्टर के कारण भी सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है जिससे आम जनता की जेब पर थोड़ी राहत आएगी। सोने के अलावा चांदी की बात करें तो दिल्ली में 1 किग्रा चांदी की कीमत 83900 रुपए प्रति किलो हो गई है। चांदी की कीमत फ्लैट स्तर पर बनी हुई है।

दिल्ली में जाने सोने का भाव 

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 66690 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 72740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले सोने की कीमत पिक पर जब थी तब इसका भाव 75000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। हालांकि अब रहता है कि इसकी कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 

मुंबई में जाने सोने के भाव 

मुंबई में सोना खरीदने के लिए 22 कैरेट सोने की कीमत 66540 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना खरीदने के लिए 72590 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 

अहमदाबाद में सोने का भाव 

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना खरीदने के लिए 66590 रुपए और 24 कैरेट सोना खरीदने के लिए 72640 रुपए देने होंगे। यह कीमत सोने के प्रति 10 ग्राम की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़