Cryptocurrency को GST के दायरे में ला सकती है सरकार! जानें कितना लगेगा टैक्स और क्या है प्लान

Cryptocurrency

GST कानून क्रिप्टोकरेंसी के वर्गीकरण के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं बताता है। आम बजट 2022-23 में क्रिप्टो परिसंपत्तियों पर इनकम टैक्स लगाने के संबंध में कुछ स्पष्टता लाई गई है। सरकार क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने के लिए अलग से कानून पर काम कर रही है

सरकार GST कानून के तहत क्रिप्टोकरेंसी को गुड्स और सर्विसेज के रूप में वर्गीकृत करने पर काम कर रही है, ताकि लेनदेन के पूरे मूल्य पर कर लगाया जा सके। इस वक्त बस क्रिप्टो एक्सचेंज द्वारा दी जाने वाली सेवा पर 18 प्रतिशत GST लगाया जाता है और इसे वित्तीय सेवाओं के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। जीएसटी अधिकारियों का विचार है कि क्रिप्टो किसी लॉटरी, कैसीनो, सट्टेबाजी, जुआ, घुड़दौड़ के समान है, जिनके पूरे मूल्य पर 28 प्रतिशत GST लागू है। इसके अलावा सोने के मामले में पूरे लेनदेन मूल्य पर 3 प्रतिशत GST लगाया जाता है।

क्या कहते हैं जीएसटी अधिकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, क्रिप्टोकरेंसी पर GST लगाने के संबंध में स्पष्टता जरूरी है और हम इस पर विचार कर रहे हैं कि क्या इसे पूरे मूल्य पर लगाया जाना चाहिए, और क्या क्रिप्टोकरेंसी को GST के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

कितना चुकाना पड़ सकता है GST

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अगर क्रिप्टोकरेंसी के पूरे लेनदेन पर GST लगाया जाता है तो यह दर 0.1 प्रतिशत हो या 1 प्रतिशत। पहले वर्गीकरण पर फैसले को अंतिम रूप देना होगा और फिर दर पर चर्चा की जाएगी।

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर नहीं बना अब तक कोई कानून

GST कानून क्रिप्टोकरेंसी के वर्गीकरण के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं बताता है। आम बजट 2022-23 में क्रिप्टो परिसंपत्तियों पर इनकम टैक्स लगाने के संबंध में कुछ स्पष्टता लाई गई है। सरकार क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने के लिए अलग से कानून पर काम कर रही है, लेकिन अभी तक कोई मसौदा सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़