भारत TRQ योजना के तहत US को भेजेगा 8606 टन कच्ची चीनी, DGFT ने दी मंजूरी

India Allows
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

वाणिज्य मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय ने अमेरिकी वित्त वर्ष 2027 के लिए यह विशेष निर्यात कोटा तय किया है। इसके अंतर्गत भारतीय निर्यातक शून्य या रियायती शुल्क पर अमेरिका को गैर-प्रसंस्कृत चीनी की आपूर्ति कर सकेंगे। इस निर्यात के लिए मूल प्रमाणपत्र जारी करने हेतु एपीडा की सिफारिश आवश्यक होगी।

भारत ने अमेरिकी वित्त वर्ष 2027 (एक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2027) के लिए शुल्क दर कोटा (टीआरक्यू) योजना के तहत अमेरिका को 8,606 टन कच्ची चीनी के निर्यात की अनुमति दी है। सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। टीआरक्यू योजना के तहत इस कोटे में गन्ने से प्राप्त गैर-प्रसंस्कृत यानी कच्ची चीनी का निर्यात शून्य या रियायती शुल्क पर किया जा सकेगा।

वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया कि विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अमेरिकी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए टीआरक्यू योजना के तहत अमेरिका को 8,606 मीट्रिक टन कच्ची चीनी के निर्यात का कोटा आवंटित किया है। वैश्विक चीनी व्यापार में कच्ची चीनी के वजन को मापने के लिए एमटीआरवी (मीट्रिक टन रॉ वैल्यू) इकाई का इस्तेमाल किया जाता है। डीजीएफटी ने कहा कि अमेरिका को रियायती शुल्क पर चीनी के निर्यात के लिए जरूरत पड़ने पर मूल प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन) मुंबई स्थित विदेश व्यापार के अतिरिक्त महानिदेशक जारी करेंगे।

इसके लिए निर्यातक इकाई और मात्रा के संबंध में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की सिफारिश जरूरी होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़