India Export बढ़ा: जुलाई में USA को 9.02 अरब डॉलर और China को 2.2 अरब डॉलर की खेप भेजी

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में भारत का निर्यात अमेरिका और चीन दोनों प्रमुख देशों के लिए तेजी से बढ़ा है। इस दौरान अमेरिका को निर्यात 12.85 प्रतिशत बढ़कर 9.02 अरब डॉलर जबकि चीन को निर्यात 64.57 प्रतिशत बढ़कर 2.2 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, इसी अवधि में चीन से 14.67 अरब डॉलर और अमेरिका से 5.5 अरब डॉलर का आयात भी दर्ज किया गया।

जुलाई में अमेरिका को भारत का निर्यात 12.85 प्रतिशत बढ़कर 9.02 अरब डॉलर का हो गया और चीन को निर्यात की खेप 64.57 प्रतिशत बढ़कर 2.2 अरब डॉलर हो गई। वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस महीने के दौरान इन देशों से आयात में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चीन से आयात 34.42 प्रतिशत बढ़कर 14.67 अरब डॉलर और अमेरिका से आयात 18.11 प्रतिशत बढ़कर 5.5 अरब डॉलर हो गया। अप्रैल-जुलाई 2026-27 के दौरान, अमेरिका को देश का वस्तु निर्यात तीन प्रतिशत बढ़कर 34.5 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 22.42 प्रतिशत बढ़कर 22.12 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह, चीन को निर्यात 35.97 प्रतिशत बढ़कर 7.78 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 29.68 प्रतिशत बढ़कर 52.71 अरब डॉलर हो गया।

भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका ने 24 जुलाई से भारत पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत शुल्क लगाया है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने सिंगापुर को निर्यात सालाना आधार पर 83.7 प्रतिशत बढ़कर 1.6 अरब डॉलर हो गया।

इस वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान, निर्यात 97.11 प्रतिशत बढ़कर 8.1 अरब डॉलर हो गया। भारत ने इस अवधि के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, श्रीलंका, इटली और वियतनाम को निर्यात में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। हालांकि, जुलाई में ब्रिटेन, बांग्लादेश, सऊदी अरब और नेपाल को निर्यात में गिरावट दर्ज की गई।

दूसरी ओर, रूस, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, जर्मनी, ओमान, मलेशिया, ताइवान और ब्राजील से आयात में वृद्धि हुई। जून में ओमान, ताइवान और ब्राजील से होने वाला आयात क्रमश: 150.36 प्रतिशत बढ़कर 1.57 अरब डॉलर, 111.3 प्रतिशत बढ़कर 1.62 अरब डॉलर और 146.73 प्रतिशत बढ़कर 1.4 अरब डॉलर हो गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़