Jio का दूरसंचार ढांचागत सुविधाओं की सुरक्षा के लिए अमरिंदर सिंह से हस्तक्षेप का आग्रह

amrinder

रिलायंस जियो ने 27 दिसंबर को लिखे पत्र में कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ अज्ञात तत्वों ने उसके नेटवर्क केंद्रों (टावरों) को नुकसान पहुंचाया है। कंपनी का आरोप है कि यह घटना गलत इरादे से की गयी प्रतीत होती है ताकि उसकी सेवाओं और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा सके।

नयी दिल्ली। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर राज्य में दूरसंचार अवसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। साथ ही टावर इत्यादि बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी कहा है। कंपनी की ओर से यह पत्र किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य में उसकी दूरसंचार अवसंरचनाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं के बीच लिखा गया है। रिलायंस जियो ने 27 दिसंबर को लिखे पत्र में कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ अज्ञात तत्वों ने उसके नेटवर्क केंद्रों (टावरों) को नुकसान पहुंचाया है। कंपनी का आरोप है कि यह घटना गलत इरादे से की गयी प्रतीत होती है ताकि उसकी सेवाओं और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: छठवें दिन भी शेयर बाजार में शानदार बढ़त, 14000 के करीब बंद हुआ निफ्टी

कंपनी ने सिंह से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश देने और ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने का आग्रह किया है। कंपनी के पंजाब राज्य के प्रमुख तजिंदर पाल सिंह वालिया ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उन्होंने उसके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। अब हालत यह हैं कि कई लोग हथियारों से लैस होकर सिर्फ हमारे टावर इत्यादि को नुकसान पहुंचाने के लिए ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में ना सिर्फ हमारे बुनियादी ढांचे और सेवाओं के लिए बल्कि हमोर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर्मचारियों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़