किसानों को लगा बड़ा झटका, जनवरी से महंगे हो जाएंगे महिंद्रा के ट्रैक्टर

mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर जनवरी से महंगे हो जाएंगे।शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसकी ट्रैक्टर इकाई महिंद्रा एंड महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर एक जनवरी 2021 से ट्रैक्टरों की कीमत में वृद्धि करेगी।

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) अगले महीने से अपने ट्रैक्टरों की कीमत में वृद्धि करेगी। कंपनी ने सोमवार को कहा कि बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए उसने यह निर्णय किया है। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसकी ट्रैक्टर इकाई महिंद्रा एंड महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर एक जनवरी 2021 से ट्रैक्टरों की कीमत में वृद्धि करेगी।

इसे भी पढ़ें: इंडिगो ने की कार रेंटल कंपनी अर्बन ड्राइव के साथ साझेदारी, जल्द कराएं Booking!

कंपनी ने कहा कि कई तरह की विनिर्माण लागत और सामानों की कीमत में वृद्धि के चलते ऐसा करना जरूरी हो गया है। पिछले हफ्ते महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने सभी यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की कीमत भी एक जनवरी से बढ़ाने की घोषणा की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़