Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Max Financial
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की होल्डिंग कंपनी मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में 118 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी की एकीकृत कुल आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 12,825 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,977 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इस दौरान कुल खर्च 14,839 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की होल्डिंग कंपनी मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 118 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 86 करोड़ रुपये था। मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 14,977 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 12,825 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसका कुल खर्च भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 14,839 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 12,723 करोड़ रुपये था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़