चौहान ने लंबे समय तक भाजपा के मुख्यमंत्री रहने का रमन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा

Shivraj Singh Chauhan

लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह 15 साल 10 दिन तक इस पद पर रहे लेकिन 63 वर्षीय चौहान अब उनसे आगे निकल गए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान का कार्यकाल हालांकि लगातार नहीं रहा है।

भोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए इस साल होली विशेष रही है क्योंकि उन्होंने सबसे लंबे समय तक भाजपा के मुख्यमंत्री रहने का गौरव हासिल किया है। बृहस्पतिवार को चौहान ने यह रिकॉर्ड तोड़ा जो पूर्व में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम था।

लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह 15 साल 10 दिन तक इस पद पर रहे लेकिन 63 वर्षीय चौहान अब उनसे आगे निकल गए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान का कार्यकाल हालांकि लगातार नहीं रहा है।

वह 15 महीने के लिए सत्ता से बाहर थे क्योंकि नवंबर 2018 में विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़