NTPC चार राज्यों में 4.8 GW क्षमता के नए थर्मल पावर प्लांट लगाएगी

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी देश में ऊर्जा की भविष्य की मांग पूरी करने के लिए 4.8 गीगावाट की नई तापीय उत्पादन क्षमता जोड़ेगी। इस विस्तार के तहत आधी क्षमता संयुक्त उद्यमों की अनुषंगी कंपनियों के जरिए और शेष आधी कंपनी स्वतंत्र रूप से स्थापित करेगी। कंपनी अगले साल की शुरुआती दो तिमाहियों में इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक निविदाएं जारी करने की तैयारी में है।
सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी देश में भविष्य की बिजली मांग पूरी करने के लिए चार राज्यों में 4.8 गीगावाट की नई तापीय बिजली उत्पादन क्षमता जोड़ने की योजना बना रही है। कंपनी के प्रबंधन ने यह जानकारी दी। प्रबंधन के अनुसार प्रस्तावित 4.8 गीगावाट क्षमता में से आधी संयुक्त उद्यम की अनुषंगी कंपनियों के जरिये और बाकी कंपनी स्वतंत्र रूप से जोड़ेगी।
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के पास फिलहाल 37 गीगावाट से अधिक की बिजली उत्पादन क्षमता निर्माणाधीन है। इसमें 17 गीगावाट कोयला आधारित, करीब 3.6 गीगावाट पनबिजली और लगभग 16 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है। कंपनी के प्रबंधन ने कहा कि फिलहाल उसका जोर परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और बिजलीघरों की अधिकतम उपलब्धता सुनिश्चित करने पर है।
प्रबंधन ने कहा, “हमारी 17.32 गीगावाट क्षमता पहले से निर्माणाधीन है। इसके अलावा, अगले साल की पहली और दूसरी तिमाही में करीब 4.8 गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता के लिए निविदाएं जारी करने की योजना है।” प्रबंधन के अनुसार, नई तापीय बिजली उत्पादन क्षमता के तहत झाबुआ में 800 मेगावाट की दूसरी इकाई, तलचर चरण चार में 800 मेगावाट की एक इकाई, तलचर कनिहा चरण तीन में 800-800 मेगावाट की दो इकाइयां, भिलाई में 800 मेगावाट की एक इकाई और बीआरबीसीएल चरण दो में 800 मेगावाट की एक इकाई लगाई जाएगी। इन परियोजनाओं से कुल करीब 4.8 गीगावाट क्षमता जुड़ेगी।
प्रबंधन ने कहा, “इसमें से 2.4 गीगावाट क्षमता कंपनी स्वतंत्र रूप से और 2.4 गीगावाट संयुक्त उद्यम की अनुषंगी कंपनी के जरिये जोड़ेगी। इसके अलावा, हम व्यापक व्यवहार्यता के आधार पर तीन से चार गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता के विकल्पों पर लगातार काम कर रहे हैं।”
अन्य न्यूज़













