OYO करेगी 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी, हटाने की दी यह वजह

oyo-will-lay-off-more-than-1-000-employees
[email protected] । Jan 14 2020 4:52PM

होटल कंपनी ओयो भारत में 1,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है।कंपनी के संस्थापक और समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ सहयोगियों को ओयो से बाहर एक नया करियर तलाश करने के लिए कहना आसान फैसला नहीं है।सूत्रों ने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की योजना की बात कही।

नयी दिल्ली। होटल कंपनी ओयो भारत में 1,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। वह भारत में अपने कारोबार को पुनर्गठित कर रही है। भारत और दक्षिण एशिया में ओयो के कर्मचारियों को भेजे आंतरिक मेल में कंपनी के संस्थापक और समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ सहयोगियों को ओयो से बाहर एक नया करियर तलाश करने के लिए कहना आसान फैसला  नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: चंदा कोचर से रकम वसूली के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा ICICI बैंक

मेल में यह नहीं बताया गया है कि कितने लोगों की छंटनी की जा रही है। हालांकि, मामले से जुड़े सूत्रों ने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की योजना की बात कही। साथ ही इसके पीछे की वजह  जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों को रखना बताया गया है। अग्रवाल ने कहा कि यह 2020 के लिए नए रणनीतिक उद्देश्य का एक हिस्सा है। इसके तहत विभिन्न इकाइयों और परिचालन में टीमों को पुनर्गठन किया जाएगा। 

इसे भी देखें- कम निवेश में शुरू करें ये बिजनेस, फायदे में रहेंगे | New business start up ideas

All the updates here:

अन्य न्यूज़