Pakistan का Trade Deficit चार महीनों में 16 प्रतिशत बढ़कर 15 अरब डॉलर के पार

Pakistan का Trade Deficit चार महीनों में 16 प्रतिशत बढ़कर 15 अरब डॉलर के पार
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में देश का व्यापार घाटा 14.6 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। आयात 12.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 26 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जबकि निर्यात की रफ्तार अपेक्षाकृत सुस्त रही। केंद्रीय बैंक ने पूरे वित्त वर्ष में ऊर्जा आयात बढ़ने से आयात बिल 71 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, सात नवंबर पाकिस्तान का व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान 16 प्रतिशत बढ़कर लगभग 15 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को बताया गया कि इस दौरान निर्यात वृद्धि में निरंतर सुस्ती के बीच आयात 26 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने शुक्रवार को पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) के हवाले से बताया कि जुलाई से अक्टूबर के दौरान आयात और निर्यात के बीच का अंतर बढ़कर 14.6 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पहले चार महीनों में आयात 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर या 12.5 प्रतिशत बढ़कर 26 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष के लिए केंद्रीय बैंक ने ऊर्जा आयात बिल बढ़ने के कारण आयात के बढ़कर 71 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। पीबीएस ने कहा कि जुलाई से अक्टूबर के दौरान कुल निर्यात 11.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 8.5 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार ने ज्यादातर बड़े निर्यातकों को सस्ते ऋण उपलब्ध कराने हेतु बजट में 88 अरब पाकिस्तानी रुपये की सब्सिडी का प्रावधान किया है। निर्यात हर महीने 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर से तीन अरब अमेरिकी डॉलर के आसपास बना हुआ है, और एक डॉलर के मुकाबले 100 पाकिस्तानी रुपये का अवमूल्यन भी इसे कोई बड़ा प्रोत्साहन नहीं दे सका। केंद्रीय बैंक के अनुसार शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया एक पैसे मजबूत होकर 276.66 पाकिस्तानी रुपये पर था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़