विदेशी पिज्जा-बर्गर हुए बिरयानी के आगे फेल, Swiggy पर जानें हर सेकेंड कौन सी डिश हुई ऑर्डर

swiggy
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

स्विगी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने में छोटे शहरों की भागीदारी भी अच्छी है। झांसी में एक साथ 269 फूड ऑर्डर प्लेस किए गए है। वहीं भुवनेश्वर में 207 पिज्जा का ऑर्डर किया गया था।

कुछ ही दिनों ने नए वर्ष की शुरुआत हो जाएगी, और इस दिन का जश्न मनाने में पूरी दुनिया डूब जाएगी। इस दिन की शुरुआत के साथ ही लोग जमकर ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते है। इसी तरह बीते वर्ष भी एक जनवरी के मौके पर 4.3 लाख लोगों ने स्विगी ऐप से ऑनलाइन बिरयानी का ऑर्डर दिया था। वहीं इस दौरान नूडल्स के ऑर्डर भी किए गए थे।

स्विगी से जारी आंकड़ों के मुताबिक 19 नवंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच के दौरान 188 पिज्जा का ऑर्डर दिया गया। ये आंकड़े साल भर के फूड ट्रेंड को दर्शा रहे है। जानकारी के मुताबिक स्विगी ऐप का उपयोग करने वाले मुंबई के एक यूजर ने पहली जनवरी से लेकर 23 नवंबर के दौरान कुल 42.3 लाख रुपये का फूड ऑर्डर प्लेस किया है। इसके अलावा चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद में यूजर्स ने स्विगी का इस्तेमाल कर ऑर्डर किया है।

स्विगी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने में छोटे शहरों की भागीदारी भी अच्छी है। झांसी में एक साथ 269 फूड ऑर्डर प्लेस किए गए है। वहीं भुवनेश्वर में 207 पिज्जा का ऑर्डर किया गया था। फूड ऑर्डर करने में सिर्फ मेट्रो शहर ही नहीं बल्कि अन्य शहरों ने भी कड़ी टक्कर दी है।

जानें पसंदीदा स्वीट डिश के बारे में

खाना खाने के बाद लोगों को स्वीट डिश भी खानी होती है। इसी बीच आंकड़ों से सामने आया है कि गुलाब जामुन भारतीय यूजर्स की पहली पसंद है। यूजर्स को रसगुल्ला पसंद उतना नहीं आ रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान गुलाब जामुन डिलीवरी के 77 लाख ऑर्डर दिए है। गुलाब जामुन का ऑर्डर यूजर्स ने नवरात्रि के दौरान काफी अधिक दिया है। इसके अलावा नवरात्र के दौरान मसाला डोसा भी वेज श्रेणी में सबसे अधिक किया गया ऑर्डर था। 

रिपोर्ट में ये जानकारी मिली है कि इडली का ऑर्डर करने में हैदराबाद के एक यूजर ने छह लाख रुपये खर्च किए है जबकि बेंगलुरु में 8.5 मिलियन चॉकलेट केक ऑर्डर किए गए है। इतनी अधिक संख्या में केक उपयोग होने के बाद बेंगलुरु को केक कैपिटल कहा जा रहा है। बता दें कि इस वर्ष वैलेंटाइन डे के मौके पर 271 केक का ऑर्डर दिया गया था।

बिरायनी हुई सर्वाधिक ऑर्डर

आंकड़ों की मानें तो बिरयानी स्विगी पर सबसे अधिक ऑर्डर की जाने वाली डिश बनी है। हर एक सेकेंड में 2.5 बिरयानी का ऑर्डर प्लेस किया गया है। ये भी जानकारी मिली है कि इस वर्ष 24.9 लाख यूजर्स ने पहली बार स्विगी पर रजिस्टर कर ऑर्डर किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़