PM Modi ने 5-8 नए Semiconductor संयंत्रों का ऐलान किया, 3 में उत्पादन जारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए अगले 7-8 वर्षों में पांच से आठ और सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश में तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों में उत्पादन और निर्यात पहले ही शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री के अनुसार यह प्रगति भारत की बढ़ती तकनीकी आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों में पहले ही उत्पादन शुरू कर दिया है, और आने वाले वर्षों में पांच से आठ और संयंत्र स्थापित होने की उम्मीद है। उन्होंने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा उसकी बढ़ती तकनीकी आत्मनिर्भरता को दर्शाती है। सेमीकंडक्टर चिप्स इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और हर आधुनिक तकनीक के लिए आवश्यक हैं।
मोदी ने कहा कि वर्षों तक देश में सेमीकंडक्टर पर चर्चा तो हुई, लेकिन बड़े पैमाने पर सेमीकंडक्टर विनिर्माण सुविधाओं का अभाव रहा। चिप्स के रणनीतिक महत्व को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों में उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है और निर्यात भी जारी है।
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अगले 7-8 वर्षों में पांच से आठ और संयंत्र शुरू होने की उम्मीद है, जिससे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में देश की यात्रा और मजबूत होगी।
अन्य न्यूज़














