पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग का आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये तय

Prabhasakshi Image

पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का 160 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा और 30 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर तय किया है। पुणे स्थित इस कंपनी द्वारा जुटाई गई राशि का उपयोग निर्माण संयंत्र के विस्तार के लिए किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने अपने 160 करोड़ रुपये के एमएमई आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ 28 जुलाई को खुलकर 30 जुलाई को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम दो लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं।

प्रत्येक लॉट में 400 इक्विटी शेयर शामिल हैं। पुणे स्थित यह कंपनी वाहन, इलेक्ट्रिक परिवहन और विविध औद्योगिक अनुप्रयोगों से संबंधित कलपुर्जों का निर्माण करती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आईपीओ से मिली आय का उपयोग उसके निर्माण संयंत्र के विस्तार के लिए किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़