अनचाहे वाणिज्यिक संदेश, फोन को विनियमित करने के लिए कानूनी ढांचा की सिफारिश

recommended-legal-framework-for-regulating-unwanted-commercial-messages-phones
[email protected] । Feb 25 2019 11:28AM

कुल 41 पृष्ठ के मसौदे में कहा गया है, अनचाहे वाणिज्यिक संदेशों एवं फोन को विनियमित किया जाएगा। इसके लिए एक कानूनी ढांचा विकसित किया जाएगा।

नयी दिल्ली। सरकार उपभोक्ताओं की हितों की रक्षा के लिए अनचाहे वाणिज्यिक संदेशों एवं फोन कॉल को विनियमित करने के लिए एक कानूनी ढांचा विकसित करेगी। राष्ट्रीय ई-वाणिज्य नीति के मसौदे में यह बात कही गयी है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मसौदे में शिकायतों के इलेक्ट्रॉनिक तरीके से समाधान एवं पीड़ित उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मुआवजे भेजने के लिए एक प्रणाली विकसित करने की बात कही गयी है।

इसे भी पढ़ें: नकदी बढ़ने का मतलब नहीं कि आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं: SBI

कुल 41 पृष्ठ के मसौदे में कहा गया है, "अनचाहे वाणिज्यिक संदेशों एवं फोन को विनियमित किया जाएगा। इसके लिए एक कानूनी ढांचा विकसित किया जाएगा।"

इसे भी पढ़ें: वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के दूसरे दिन हुए 21,300 से अधिक करार

All the updates here:

अन्य न्यूज़