रिजर्व बैंक ने सितंबर में 5.61 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी की

reserve-bank-made-5-61-billion-net-purchases-in-september
[email protected] । Nov 13 2019 4:38PM

अगस्त में रिजर्व बैंक ने शुद्ध रूप से 4.07 अरब डॉलर की बिकवाली की। जून, 2019 में रिजर्व बैंक ने शुद्ध रूप से 2.43 अरब डॉलर की खरीदारी की। उसने 4.43 अरब डॉलर की लिवाली की और 1.97 अरब डॉलर की बिकवाली की।

मुंबई। लगातार दो माह तक डॉलर की शुद्ध बिकवाली के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक शुद्ध लिवाल हो गया है। रिजर्व बैंक ने अक्टूबर में शुद्ध रूप से 5.61 अरब डॉलर की लिवाली की। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने में रिजर्व बैंक ने 6.51 अरब डॉलर की खरीद की और 90 करोड़ डॉलर बेचे। जुलाई, 2019 में रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में पहली बार डॉलर की शुद्ध बिकवाली की थी। उस समय रिजर्व बैंक ने शुद्ध रूप से 9.3 करोड़ डॉलर बेचे थे। 

इसे भी पढ़ें: सीतारमण ने रिजर्व बैंक, अन्य नियामकों के साथ अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की

अगस्त में रिजर्व बैंक ने शुद्ध रूप से 4.07 अरब डॉलर की बिकवाली की। जून, 2019 में रिजर्व बैंक ने शुद्ध रूप से 2.43 अरब डॉलर की खरीदारी की। उसने 4.43 अरब डॉलर की लिवाली की और 1.97 अरब डॉलर की बिकवाली की। मई में रिजर्व बैंक ने 2.53 अरब डॉलर और अप्रैल में 4.90 अरब डॉलर की लिवाली की। सितंबर में केंद्रीय बैंक ने शुद्ध रूप से हाजिर बाजार में 3.1 करोड़ डॉलर की बिकवाली की। वित्त वर्ष 2018-19 में केंद्रीय बैंक हाजिर बाजार में 15.37 अरब डॉलर का शुद्ध बिकवाल रहा। इस दौरान उसने 40.80 अरब डॉलर की लिवाली की और 56.18 अरब डॉलर की बिकवाली की। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़