Sensex शुरुआती कारोबार में 172 अंक टूटा, Nifty भी फिसलकर 24,343 पर पहुंचा

Sensex Drops
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। कारोबार के दौरान टाइटन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई, जबकि विदेशी निवेशकों ने 1,002 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निकाली। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का वायदा भाव 1.22 प्रतिशत गिरकर 87.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी गतिरोध के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि निवेशकों की धारणा अब भी कमजोर बनी हुई है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध खत्म होता नहीं दिख रहा है। ईरान ने 2029 तक होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की चेतावनी दी है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण है।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.48 अंक टूटकर 77,786.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 90.35 अंक की गिरावट के साथ 24,343.50 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं इंटरग्लोब एविएशन, टेक महिंद्रा, इटर्नल और एनटीपीसी के शेयर में तेजी रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,002.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बुधवार को 187.90 अंक और निफ्टी 35.75 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़