Sensex और Nifty में भारी गिरावट, शुरुआती कारोबार में 730 अंक टूटा बाजार

Sensex और Nifty में भारी गिरावट, शुरुआती कारोबार में 730 अंक टूटा बाजार
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और एशियाई बाजारों की मंदी के बीच भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 730 अंक गिरकर 73,170.12 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 231.50 अंक टूटकर 22,908.95 पर कारोबार करता दिखा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली ने भी निवेशकों की धारणा को काफी कमजोर किया।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, वैश्विक अनिश्चितताओं और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की बिकवाली ने भी शुरुआती कारोबार में निवेशकों की धारणा प्रभावित की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 730 अंक टूटकर 73,170.12 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 231.50 अंक फिसलकर 22,908.95 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 2.27 प्रतिशत चढ़कर 106.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,693.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स शुक्रवार को 315.20 अंक और निफ्टी 77.40 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़